फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A panel of three doctors did the post-mortem of the newborn elephant

तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया नवजात हाथी का पोस्टमार्टम

Tue, 06 Sep 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
A panel of three doctors did the post-mortem of the newborn elephant
A panel of three doctors did the post-mortem of the newborn elephant
प्रथम दृष्टया सांस न ले पाने के कारण दम घुटने से मौत होने की आशंका
विज्ञापन

बांकेगंज। किशनपुर सेंक्चुरी की मैलानी रेंज में मिले जंगली हाथी के नवजात शिशु के शव का सोमवार को तीन पशु चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण बहुत स्पष्ट नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि सांस न ले पाने के कारण नवजात की मौत हुई है।
दुधवा टाइगर रिजर्व के किशनपुर सेंक्चुरी के अंतर्गत मैलानी रेंज के कुकरगढ़ा तालाब के निकट नेपाल से आए जंगली हाथियों के झुंड में से एक मादा हाथी के नवजात का शव रविवार की सुबह देखा गया था। शव के इर्द-गिर्द कुछ हाथी लगातार खड़े रहे थे, जिससे वन विभाग शव उठा नहीं सका था। शाम चार बजे के करीब जब हाथी शव को छोड़कर चले गए, तब निगरानी कर रही वन विभाग की टीम ने उसे कब्जे में ले लिया और पलिया स्थित दुधवा मुख्यालय ले गए। जहां सोमवार की सुबह तीन डॉक्टरों के पैनल ने उसका पोस्टमार्टम किया। पैनल में दुधवा टाइगर रिजर्व के पशु चिकित्सक डॉ. दया शंकर, संपूर्णानगर पशु चिकित्सालय के डॉ. अरविंद कुमार और सूंडा के डॉ. बाबूराम निगम शामिल थे।
विज्ञापन

पशु चिकित्सकों के मुताबिक, हाथी के बच्चे की जीभ बाहर निकली हुई थी। उसके शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं हैं। मौत का स्पष्ट कारण पता लगाने के लिए नवजात का बिसरा जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम के दौरान दुधवा नेशनल पार्क उपनिदेशक पीके पांडेय, किशनपुर सेंक्चुरी वार्डेन एसके अमरेश, प्रभारी रेंजर शत्रोहन लाल, फॉरेस्टर जगदीश प्रसाद राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को मिले हाथी के नर नवजात का सोमवार सुबह तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। साथ ही जांच के लिए बिसरा आईवीआरआई बरेली भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। फिलहाल, मौत का कारण सांस न ले पाने से दम घुटना हो सकता है।
- संजय पाठक, एफडी, दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed