{"_id":"682b7607b32dd3d4030ef0d8","slug":"a-new-ultrasound-machine-has-been-installed-but-there-is-no-radiologist-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-146177-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नई अल्ट्रासाउंड मशीन तो लगी पर रेडियोलॉजिस्ट है ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नई अल्ट्रासाउंड मशीन तो लगी पर रेडियोलॉजिस्ट है ही नहीं
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में लगाई गई नई अल्ट्रासाउंड मशीन। संवाद
लखीमपुर खीरी। काफी जतन के बाद जिला महिला अस्पताल में नई मशीन लगा दी गई, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हुई। मोतीपुर जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट को यहां का भी प्रभार दिया गया है। एक रेडियोलाॅजिस्ट होने की वजह से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
करीब दो वर्ष पहले जिला महिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन खराब हो गई थी। जिसकी जगह पर पलिया सीएचसी से मशीन मंगवाकर अल्ट्रासाउंड सुविधा को चालू कराया गया था। इससे पलिया क्षेत्र के मरीजों को परेशानी हो रही थी। बीते दिनों जिला महिला अस्पताल में नई अल्ट्रासाउंड मशीन लगवा दी गई। लेकिन, रेडियाेलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हुई।
अल्ट्रासाउंड करने वाले डाॅ. डीके पुष्कर की तैनाती मोतीपुर जिला अस्पताल में है। वहीं महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण, उनको यहां का भी चार्ज दिया गया है। दोनों अस्पतालों में करीब 15 किलोमीटर की दूरी भी है। एक जगह मरीज देखने के बाद चिकित्सक को दूसरी जगह जाना पड़ता है।
विज्ञापन
महिला अस्पताल में ही करीब 50-60 महिलाओं का प्रतिदिन अल्ट्रासाउंड किया जाता है। सामान्य दिनों में तो मरीजों को दिक्कतें उठानी ही पड़ती है, लेकिन उनके अवकाश पर होने से दिक्कतें और बढ़ जाती हैं। रेडियोलॉजिस्ट की कमी के कारण यहां आने वाले मरीजों को अल्ट्रासाउंड की जांच करवाने के लिए दोपहर तक इंतजार करना पड़ता है। सबसे अधिक दिक्कतें उन लोगों को हो रही है, जो दूरदराज गांव से अपनी जांच करवाने आते हैं।