{"_id":"6990b560119d1d82120c399a","slug":"a-moving-bike-caught-fire-father-and-son-jumped-to-save-their-lives-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-168282-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चलती बाइक में लगी आग, पिता-पुत्र ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चलती बाइक में लगी आग, पिता-पुत्र ने कूदकर बचाई जान
Sat, 14 Feb 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
सिंगाही (खीरी) । चिरकुआ फार्म क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा होने से बच गया। चलती मोटरसाइकिल में अचानक आग लगने पर युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी और साथ बैठे पुत्र की जान बचा ली।
काशीपुर (उत्तराखंड) निवासी स्वर्ण सिंह अपनी ससुराल बेला फार्म में शादी समारोह में आए थे। रात में बेटे कीरत सिंह की तबीयत खराब होने पर वह बच्चे को साथ लेकर दवा लेने सिंगाही जा रहे थे। चिरकुआ-भेड़ौरा मार्ग पर निरंजन सिंह के घर के पास बाइक से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगीं।
स्थिति को भांपते हुए स्वर्ण सिंह ने तुरंत बच्चे को संभालकर चलती बाइक से छलांग लगा दी। हादसे में दोनों को मामूली चोटें आईं, जबकि मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।