फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A mourning procession was taken out in memory of the martyrs of Karbala

Lakhimpur Kheri News: शहीदाने कर्बला की याद में निकाला मातमी जुलूस

Thu, 25 Jun 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 25 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
A mourning procession was taken out in memory of the martyrs of Karbala
संकटा देवी चौराहे के पास आठवीं के जुलूस में शामिल तरह की झांकियां।संवाद
लखीमपुर खीरी। मुहर्रम पर कर्बला के शहीदों की बहादुरी, वफादारी और शहादत की याद में आठवीं और नौवीं मुहर्रम का दो दिवसीय मातमी जुलूस निकाला गया। बुधवार को मोहल्ला गोटैयाबाग से शुरू हुआ जुलूस बृहस्पतिवार को संकटा देवी मार्ग और सदर चौराहा होते हुए सदर कोतवाली पहुंचकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

जुलूस में अकीदतमंदों ने नम आंखों और गमगीन माहौल में ''''या हुसैन'''' की सदाएं बुलंद करते हुए मातम किया। सदर कोतवाली में क्षेत्राधिकारी सदर और कोतवाली प्रभारी की मौजूदगी में जुलूस का समापन कराया गया।
विज्ञापन

जुलूस में अलम (इस्लामी ध्वज), हजरत इमाम हुसैन की सवारी के प्रतीक घोड़े दुलदुल तथा अन्य इस्लामी प्रतीकों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जुलूस मार्ग पर विभिन्न मोहल्लों में ठंडे पानी, शरबत और लंगर की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि दी, जबकि मार्ग के दोनों ओर और मकानों से लोगों ने जुलूस का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुहर्रम कमेटी के सदर ताज मोहम्मद ताज, हुसैनी टाइगर्स संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर हुसैन, जिलाध्यक्ष जफर अली खान, उपाध्यक्ष मोहम्मद आफताब, नगर अध्यक्ष कमर आलम, तौफीक, फहीम खान, मोहम्मद लकी, फारुख, मोहम्मद अहमद, अलीम अहमद सहित संगठन के पदाधिकारी, ताजियेदार और हजारों अकीदतमंद मौजूद रहे।
------------
मजलिस का किया गया आयोजन
खीरी टाउन। शहीदाने कर्बला की याद में इक़बाल अकरम वारसी के आवास पर मजलिस आयोजित हुई। अध्यक्षता बाराबंकी के वरिष्ठ शायर हाजी नसीर अहमद अंसारी ने की। मुख्य अतिथि अदील मंसूरी ने कहा कि इमाम हुसैन का जीवन सत्य, न्याय, अमन और मानवता का प्रतीक है। संवाद
----------
आठ फुट ऊंचा ताजिया रहा आकर्षण का केंद्र
मैगलगंज। गुरुदेव खेड़ा क्षेत्र में आठवीं मुहर्रम पर अकीदत और श्रद्धा के साथ ताजिया जुलूस निकाला गया। शासन-प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए आठ फुट ऊंचा ताजिया उठाया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा।
जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा। अकीदतमंदों ने मातम और सीना-जनी कर कर्बला के शहीदों, विशेष रूप से हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। पूरे क्षेत्र में गम और अकीदत का माहौल रहा। संवाद
--------
दो दिवसीय मुहर्रम मेला आज से
अमीरनगर। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में दो दिवसीय मुहर्रम मेला 26 जून से शुरू होगा। 11वीं मुहर्रम पर 27 जून को अमीरनगर, मोहम्मदपुर, छतुरी, गरदहा, रसूलपुर, ढाका, राजगढ़, देवरिया, नौवाखेड़ा, यासीनपुर, मथना और बस्तौली के ताजिये बैंडबाजे की मातमी धुन के साथ गुरु खेत पहुंचेंगे। मेले की तैयारियां पूरी हैं। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। संवाद
-------------
इमाम चौक से निकला आठवीं मुहर्रम का जुलूस
अमीरनगर। कस्बे के इमाम चौक से बुधवार रात आठवीं मोहर्रम का जुलूस बैंडबाजे की मातमी धुन पर निकाला गया। बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर पुनः इमाम चौक पहुंचा। पूरी रात चले जुलूस का समापन बृहस्पतिवार सुबह हुआ। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। संवाद
----
आज यौम-ए-आशूरा पर कर्बला शरीफ तक निकलेगा ताजिया जुलूस
पलियाकलां। यौम-ए-आशूरा की तैयारियों के तहत मुहर्रम की नौवीं तारीख को पलिया के विभिन्न चौकों पर खूबसूरत और नक्काशीदार ताजिये रखे गए। ताजियों के दीदार के लिए दिनभर लोगों की भीड़ उमड़ी रही।
इस्लामी कैलेंडर के अनुसार शुक्रवार को 10वीं मुहर्रम पर सभी चौकों से ताजिये रवाना होंगे। सभी ताजिये पहले पुराने बस स्टैंड पर एकत्र होंगे, जहां से विशाल जुलूस के रूप में मेलघाट स्थित कर्बला शरीफ ले जाए जाएंगे। वहां गमगीन माहौल में ताजियों को सुपुर्दे-खाक किया जाएगा।

मेलघाट में मेले का आयोजन भी होगा, जिसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कर्बला के शहीदों की याद में 10 मुहर्रम तक जगह-जगह सबील लगाकर पानी और शरबत पिलाया जा रहा है। लंगर के साथ विभिन्न स्थानों पर कुरानखानी और मजहबी तकरीरों का दौर भी जारी है। संवाद

संकटा देवी चौराहे के पास आठवीं के जुलूस में शामिल तरह की झांकियां।संवाद

संकटा देवी चौराहे के पास आठवीं के जुलूस में शामिल तरह की झांकियां।संवाद

संकटा देवी चौराहे के पास आठवीं के जुलूस में शामिल तरह की झांकियां।संवाद

संकटा देवी चौराहे के पास आठवीं के जुलूस में शामिल तरह की झांकियां।संवाद

संकटा देवी चौराहे के पास आठवीं के जुलूस में शामिल तरह की झांकियां।संवाद

संकटा देवी चौराहे के पास आठवीं के जुलूस में शामिल तरह की झांकियां।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed