{"_id":"69bed527058a70e66b096f14","slug":"a-modern-park-will-be-built-in-dhaurahra-swings-will-be-installed-for-children-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-170949-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: धौरहरा में बनेगा आधुनिक पार्क, बच्चों के लिए लगेंगे झूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: धौरहरा में बनेगा आधुनिक पार्क, बच्चों के लिए लगेंगे झूले
Sat, 21 Mar 2026 10:58 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 21 Mar 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
धौरहरा कस्बे में निर्माणाधीन पार्क-संवाद
धौरहरा। कस्बे के लोगों को जल्द ही एक आधुनिक पार्क की सुविधा मिलने जा रही है। हथकुंठा में 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस पार्क में बच्चों के लिए झूले और खेल उपकरण लगाए जाएंगे, जिससे उन्हें सुरक्षित और बेहतर मनोरंजन स्थल मिलेगा।
विधायक निघासन शशांक वर्मा की पहल पर शुरू हुए इस पार्क में हरियाली और आकर्षक लैंडस्केपिंग के साथ टहलने के लिए पाथवे तैयार किए जाएंगे। युवाओं और बुजुर्गों के लिए बैठने की व्यवस्था के साथ ओपन जिम की सुविधा भी दी जाएगी।
पार्क में बेहतर प्रकाश व्यवस्था की जाएगी, जिससे सुबह-शाम लोग आराम से सैर कर सकें। साथ ही यहां पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय पटेल रामकुमार वर्मा की मूर्ति भी स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
कस्बेवासियों का कहना है कि लंबे समय से एक अच्छे सार्वजनिक पार्क की जरूरत थी, जहां बच्चे खेल सकें और लोग समय बिता सकें। पार्क बनने से यह कमी पूरी होगी और यह स्थान सामाजिक गतिविधियों का केंद्र भी बनेगा।