फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A laborer working on the second floor fell to his death

Lakhimpur Kheri News: दूसरी मंजिल पर काम कर रहे मजदूर की गिरकर मौत

Mon, 31 Mar 2025 10:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
A laborer working on the second floor fell to his death
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के एक मोहल्ले में निर्माणाधीन भवन में काम कर रहे मजदूर की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मजदूर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

घटना सुभाषनगर मोहल्ले की है। बता दें कि बाबूराम सर्राफ नगर निवासी राजेंद्र गुप्ता (50) सुभाषनगर मोहल्ले में एक निर्माणाधीन भवन में काम कर रहे थे। रविवार अपराह्न करीब दो बजे अचानक वह काम करते समय दो मंजिला मकान से नीचे आ गिरे। हादसे में उन्हें काफी चोटें आईं। ऊपर से नीचे गिरने के बाद राजेंद्र बदहवास हो गए। उधर, मकान मालिक ने परिजनों को सूचना। सूचना पर पहुंचे परिजन राजेंद्र को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर इलाज के दौरान राजेंद्र की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed