फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A girl admitted in the children's ward died during treatment

Lakhimpur Kheri News: बच्चा वार्ड में भर्ती बच्ची की इलाज के दौरान मौत

Fri, 15 Nov 2024 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
A girl admitted in the children's ward died during treatment
जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती मरीज व मौजूद तीमारदार। संवाद
ओयल। मौसम सर्द होते ही जिला अस्पताल में सर्दी, खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। बृहस्पतिवार को अस्पताल के पर्चा काउंटर पर 647 नए मरीजों के पंजीकरण हुए। डाॅक्टरों के अनुसार इसमें करीब 40 प्रतिशत मरीज मौसमी बीमारियों के रहे। बच्चा वार्ड में भर्ती एक बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

महेवागंज निवासी विक्रम अपनी चार वर्षीय पुत्री श्रृष्टि को बुखार और उल्टी की समस्या के चलते गंभीर हालत में बुधवार रात्रि करीब 11 बजे जिला अस्पताल की एमरजेंसी लेकर पहुंचे। वहां मौजूद डॉक्टर ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया। हालत स्थिर होने पर उसे बच्चों के वार्ड में भेज दिया गया। वहां सुबह उसने दम तोड़ दिया। साथ ही वार्ड में आठ अन्य बच्चे भर्ती हैं। इसमें तीन सर्दी, खांसी व जुकाम से प्रभावित हैं।
विज्ञापन

वहीं पुरुष जनरल वार्ड में भर्ती 18 में से सात बुखार व चार मरीज स्वांस रोग से पीड़ित हैं। महिला मेडिकल में भर्ती 14 में से तीन बुखार व एक स्वांस का मरीज है। वृद्धजनों के वार्ड में भर्ती पांच में चार मरीज स्वांस रोग से प्रभावित हैं। इतना ही नहीं अस्पताल के प्रथम तल पर बने डेंगू वार्ड में दो मरीज 22 वर्षीय अभिषेक निवासी गुलरीपुरवा तथा 40 वर्षीय रीमा पत्नी संदीप मोहल्ला गोटैय्या बाग कोतवाली सदर को भर्ती कर डॉक्टरों की देखरेख में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed