{"_id":"5914a4e64f1c1b1522850e38","slug":"a-fire-in-the-bus-14-scorched-by-the-hiatus-grip","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बस में लगी आग, 14 झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बस में लगी आग, 14 झुलसे
लख्ाीमपुरख्ाीरी
Updated Thu, 11 May 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूूरेेा
विज्ञापन
एआरटीओ की चेकिंग से बचने के लिए गांव की ओर दौड़ाई थी बस
यात्रियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, एआरटीओ बोली कराएंगे जांच
क्षेत्र के गांव डुडौलिया के पास हाईटेंशन लाईन के नीचे लटकते तारों में फंसकर दिल्ली जा रही डग्गामार बस जलकर राख हो गई। बस चालक ने एआरटीओ से बचने के लिए गांव के रास्ते से बच निकलने की जुगत भिड़ाई थी। उसके पीछे दो बसें और थीं, जो हादसे के बाद वापस लौट गईं। हादसे में 14 लोग झुलस गए, जिन्हें शाहजहांपुर अस्पताल भेजा गया है।
सीतापुर के थाना पिसावां के गांव बरगावां से सवारियां लेकर डग्गामार निजी बस चालक ने रास्ते में मैगलगंज, जहानीखेड़ा, जंगबहादुरगंज में भी सवारी बैठाई। बस शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र में हाईवे पर टेढ़ी पुलिया के पास पहुंची थी, तो वहां उचौलिया चौकी क्षेत्र में आगे एआरटीओ होने की सूचना मिली। तो बस चालक ने दूसरे रास्ते से बस निकालने की कोशिश की। चालक बस को मोहदियापुर से बालदेवता वाली सड़क पर ले गया। वहां से दिल्ली जाने के लिए बस आगे बढ़ी तो फिर एआरटीओ होने की सूचना मिली। इस पर चालक उचौलिया नहर के पास से डुडौलिया वाली सड़क पर बस को ले गया। डुडौलिया गांव मे प्राइमरी स्कूल के पास 11 हजार केवीए के झूलते तारों में बस फंस गई। तारों के छूते ही बस में आग लग गई, एक तार टूटकर बस के ऊपर गिर गया। आग लगने से यात्रियों में भगदड़ मच गई। यात्री जलती बस से कूदकर भागने लगे। करंट से थाना पसगवां के गांव रम्पुरा निवासी बांकेलाल, सुशील कुमार निवासी दीक्षितपुर थाना मैगलगंज, उनके फूफा स्वामीदयाल निवासी मुजफ्फरनगर थाना पिहानी हरदोई, सुशीला और उनका बेटा 15 साल का विजय निवासी उकरमुहां थाना पसगवां, जूली पत्नी राजवंश निवासी सिकटारा थाना पसगवां, राजबेटी पत्नी गुड्डू निवासी बरगावां थाना पिसावां सीतापुर, कमला देवी पत्नी अशोक कुमार ठुन्नी निवासी मैगलगंज, सुनीता पत्नी नवल निवासी जहानीखेङा हरदोई, रामसनेही पुत्र बृजलाल निवासी सिसौआ थाना रोजा शाहजहांपुर, रमेश पुत्र शिवराम, रवि निवासी बंदरहा पिहानी हरदोई, रामलखन और उनकी पत्नी वंदना निवासी जंगबहादुरगंज झुलस गए। सूचना के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और झुलसे यात्रियों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।
विज्ञापन