{"_id":"698b6d47eb2f1038d70e3f27","slug":"a-dead-body-was-found-in-a-forest-near-kondhwa-village-under-suspicious-circumstances-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-167958-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कोंधवा गांव के पास जंगल में संदिग्ध हालात में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कोंधवा गांव के पास जंगल में संदिग्ध हालात में मिला शव
Tue, 10 Feb 2026 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कोंधवा गांव के निकट जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। चीनी मिल के पीछे रेलवे क्रॉसिंग के पास गोला वन रेंज के पूर्वी बीट जंगल में मिला यह शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। मौत के हालात संदिग्ध होने के चलते मामला रहस्य बना हुआ है।
मंगलवार दोपहर वन विभाग के वाचर मुकेश कुमार ने कोंधवा गांव जाने वाले मार्ग से करीब 200 मीटर अंदर जंगल में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे पेड़ की टहनी से लटकता शव देखा। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जिला मुख्यालय की मोर्चरी भिजवाया।
पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष आंकी गई है। मृतक के शरीर पर जैकेट, नीली जींस पैंट और स्पोर्ट्स के सफेद जूते मिले हैं। शव 5 से 6 दिन पुराना होने के कारण चेहरा पूरी तरह बिगड़ चुका है, जिससे पहचान में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह, इस पर पुलिस अभी कुछ भी स्पष्ट कहने की स्थिति में नहीं है। जंगल के भीतर शव मिलने और लंबे समय तक किसी को भनक न लगने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पहचान कराने के लिए आसपास के थानों में सूचना भेजी गई है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर स्थिति साफ हो सकेगी।