फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A crocodile entered a house and was released into the Gomdi river by forest officials

Lakhimpur Kheri News: घर में घुसा मगरमच्छ, वनकर्मियों ने गोमदी नदी में छोड़ा

Sat, 25 Oct 2025 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 25 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
A crocodile entered a house and was released into the Gomdi river by forest officials
पकड़ा गया मगरमच्छ। स्रोत: ग्रामीण।
उचौलिया। बनकागांव में शुक्रवार सुबह रामऔतार प्रजापति के घर में मगरमच्छ का बच्चा घुसने से दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर गोमती नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन

सुबह करीब छह बजे रामऔतार की पत्नी अनीता कमरे में आटा निकालने गई थीं, तभी अनाज की डेहरी के पीछे छिपे बैठे मगरमच्छ पर उनकी नजर पड़ी तो वह घबरा गईं। ग्रामीणों को पता चला तो वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। यूपी 112 पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग को सूचित किया। इसके बाद वन दरोगा अखिलेश अपनी टीम लेकर पहुंचे और मगरमच्छ को पकड़ लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मगरमच्छ की उम्र करीब एक वर्ष है। उसे गोमती नदी में छोड़ दिया गया है। बताया जाता है कि घर के पीछे तालाब है। रात में किसी समय मगरमच्छ दरवाजे के नीचे से आ गया था। गनीमत रही कि मगरमच्छ ने किसी पर हमला नहीं किया। सभी लोग बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे। कमरे में दरवाजे नही लगे हैं। इससे वह कमरे में घुस गया। करीब दो सप्ताह पहले यहां तालाब में मगरमच्छ देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चूरा टांडा गांव के घर में भी घुसा मगरमच्छ
निघासन। चूरा टांडा गांव निवासी राजकुमार के घर में बृहस्पतिवार की रात मगरमच्छ देखकर परिजन और ग्रामीण दहशत में आ गए। सूचना पर मौके पर टीम के साथ गए वन दरोगा राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने आधे घंटे की मशक्कत से मगरमच्छ को पकड़कर मोटे बाबा के पास सरयू नदी में छोड़ दिया। टीम में पीयूष, सुभाष रंजन, घनश्याम जायसवाल, अक्षय मौर्य और मंजीत यादव शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed