Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A colony of guest birds has settled in Jhadital

Lakhimpur Kheri News: झादीताल में बस गई मेहमान परिंदों की कॉलोनी

Sun, 15 Nov 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 15 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
A colony of guest birds has settled in Jhadital
किशनपुर अभयारण्य के जलाशय में कलरव करते प्रवासी पक्षी। स्त्रोत-वन विभाग। - फोटो : सांकेतिक
बांकेगंज। सर्दियों ने दस्तक दी तो झादीताल का नजारा भी बदलने लगा। कहीं पानी में अठखेलियां करते रंग-बिरंगे परिंदे तो कहीं तालाब किनारे लंबी घास के बीच अपना ठिकाना तलाशते विदेशी मेहमान।
विज्ञापन

साइबेरिया, चीन और दूसरे ठंडे क्षेत्रों से लंबी दूरी तय कर पहुंचे प्रवासी पक्षियों ने दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) के किशनपुर अभयारण्य स्थित झादीताल को अपनी अस्थायी कॉलोनी बना ली है। इनकी चहचहाहट और रंग-बिरंगी मौजूदगी से पूरा इलाका गुलजार है। अगले करीब चार महीने तक यहां परिंदों की यह दुनिया आबाद रहेगी।
विज्ञापन

झादीताल की खासियत इसका प्राकृतिक वातावरण और सालभर पानी से भरा रहना है। यही वजह है कि स्थानीय पक्षियों के साथ सर्दियों में दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले प्रवासी परिंदों को भी यह जगह रास आती है। पर्यटन सत्र शुरू होने के साथ ही इनकी संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। विदेशी मेहमानों के आने का सिलसिला अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झादीताल के किनारे लंबी घास इन पक्षियों के लिए खास ठिकाना बन रही है। प्रवास के दौरान पक्षी घास की पत्तियों से घोंसले तैयार करने में जुटे हैं। चोंच में घास दबाकर उसे करीने से बुनने और आशियाना तैयार करने की उनकी गतिविधियां सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। तालाब के आसपास पक्षियों की चहचहाहट और उनकी लगातार बढ़ती मौजूदगी यहां की प्राकृतिक खूबसूरती को और खास बना रही है।
------------------
बाघों के साथ परिंदे भी खींच रहे सैलानियों का ध्यान
डीटीआर का पर्यटन सत्र शुरू होने के साथ किशनपुर अभयारण्य में सैलानियों की आवाजाही भी बढ़ती है। यहां बाघों के दीदार के साथ झादीताल में प्रवासी पक्षियों की रंगीन दुनिया भी पर्यटकों को आकर्षित करती है। दुधवा की विजिटर्स बुक के अनुसार, किशनपुर अभयारण्य में बाघों के साथ बड़ी संख्या में रंग-बिरंगे प्रवासी पक्षी भी सैलानियों का मन मोह रहे हैं।
प्रवासी पक्षियों की मौजूदगी किसी जलाशय की जैव विविधता और प्राकृतिक पर्यावरण के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। इनके आगमन से झादीताल की रौनक बढ़ने के साथ इसका पारिस्थितिक महत्व भी सामने आता है।
---------------
जलाशयों में पहुंच रहे ये प्रवासी परिंदे
दुधवा और किशनपुर अभयारण्य के जलाशयों में अबलक गुर्चिया बत्तख, पिनटेल, ब्राह्मणी डक, टफ्टेड डक, कॉमन टील, ग्रेलैग गूज, बार-हेडेड गूज, स्पॉट-बिल्ड डक और रेड-क्रेस्टेड पोचार्ड समेत कई प्रजातियों के प्रवासी पक्षी पहुंच रहे हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) के फील्ड डायरेक्टर ने बताया कि इस वर्ष सर्दी जल्दी शुरू होने से पिछले साल की अपेक्षा अधिक संख्या में प्रवासी पक्षी आए हैं। इनके आने का सिलसिला जारी है। दिसंबर-जनवरी में ठंड बढ़ने पर दुधवा के जलाशय पक्षियों से भरे नजर आएंगे।
---------

पर्यटन सत्र की शुरुआत से ही जलाशयों में विदेशी पक्षियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इनके आने का सिलसिला लगातार जारी है। वनकर्मियों की टीमें गठित कर निगरानी बढ़ा दी गई है।

-डॉ. एच. राजामोहन के मुताबिक, एफडी, दुधवा टाइगर रिजर्व

किशनपुर अभयारण्य के जलाशय में कलरव करते प्रवासी पक्षी। स्त्रोत-वन विभाग।

किशनपुर अभयारण्य के जलाशय में कलरव करते प्रवासी पक्षी। स्त्रोत-वन विभाग।- फोटो : सांकेतिक

किशनपुर अभयारण्य के जलाशय में कलरव करते प्रवासी पक्षी। स्त्रोत-वन विभाग।

किशनपुर अभयारण्य के जलाशय में कलरव करते प्रवासी पक्षी। स्त्रोत-वन विभाग।- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed