{"_id":"5707e2884f1c1bfc6bc81113","slug":"a-celebration-of-the-birth-anniversary-of-sant-jhulelal","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई संत झूलेलाल की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई संत झूलेलाल की जयंती
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 08 Apr 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
धरम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा
संत झूलेलाल की जयंती शहर में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर सिंधी समाज के लोगों ने शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली, शर्बत वितरण के स्टाल लगाए तथा संत झूलेलाल जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
सिंधी समाज ने संत झूलेलाल की जयंती पर शहर में गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा हीरालाल धर्मशाला, बड़ा चौराहा, अस्पताल रोड, गुरुगोविंद सिंह चौक और बस स्टेशन से होते हुए नई बस्ती में समाप्त हुई। शोभायात्रा का शहर में कई जगहों पर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में परमानंद केशवानी, ईश्वरदास तोलानी, श्रीचंद तोलानी, पूरन सचदेवा, नानक कुकरेजा, रमेश सचदेवा, नवीन सचदेवा, विभूति कुमार, जय कुमार धमेजा सहित तमाम लोग शामिल थे। झूलेलाल जयंती पर शहर के डा.आरसी शर्मा, व्यापार मंडल के अशोक गुप्ता, विजय नागर, विशाल सेठ और सेवक सिंह अजमानी सहित तमाम लोगों ने बधाई दी।