फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A 50-bed hospital will be built in Mohammadi

Lakhimpur Kheri News: मोहम्मदी में बनेगा 50 बेड का अस्पताल

Wed, 10 Dec 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 10 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
A 50-bed hospital will be built in Mohammadi
जर्जर महिला अस्पताल के भवन काे गिराने का काम शुरू। संवाद
मोहम्मदी। कूड़े और गंदगी से घिरे महिला अस्पताल में अब 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनेगा। इसके लिए साढ़े चौबीस करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। जर्जर भवन को गिराने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

अभी तक महिला अस्पताल में झाड़, फूंस, कूड़ा-करकट का अंबार है। टूटी-फूटी एंबुलेंस आज भी खड़ी दिखाई दे रही है। उसमें से विंडो व दरवाजे आदि सामान गायब हो चुका है। परिसर छोटे मालवाहक वाहनों के खड़े होने का अड्डा बनकर रह गया है। यहीं पर सीएचसी में तैनात डॉक्टरों के आवास बने हुए हैं।
विज्ञापन

किसी जमाने में महिला अस्पताल कस्बे के इलाज कराने का एक सहारा था। सीएचसी बनने से महिला अस्पताल की रौनक चली गई और परिसर झाड़-झाड़ियों में तब्दील हो गया। 50 बेड का अस्पताल बनने से यहां पर डॉक्टरों के अलावा पैथोलॉजी में जांच, ऑपरेशन व सभी रोगियों का इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. मयंक मिश्र ने बताया कि जर्जर महिला अस्पताल की जगह 50 बेड का अस्पताल स्वीकृत हो गया है। पुराने भवन को गिराया जा रहा है। पंचायती राज सभापति लोकेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलने के बाद मोहम्मदी क्षेत्र की जनता को सौगात मिली है। शीघ्र ही नया भवन जनता को सौंपने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed