फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   हरिद्वार जा रहे तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

हरिद्वार जा रहे तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

Wed, 13 Aug 2014 05:30 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Wed, 13 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
- लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर कार से भिड़ी डीसीएम
विज्ञापन

- कार चालक की भी मौत, एक की हालत गंभीर
उचौलिया (लखीमपुर खीरी)। पसगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर कोटरा गांव के पास सोमवार देर रात इनोवा कार और डीसीएम की आमने-सामने की भिड़ंत में नौकरी के लिए इंटरव्यू देेने हरिद्वार जा रहे चार दोस्तों में से दो युवतियों, एक युवक और कार चालक की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है और उसे शाहजहांपुर जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। हादसे में डीसीएम चालक भी घायल हुआ है। पुुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक इनोवा कार संख्या यूपी 32 ईके-7677 से 32 वर्षीय पंकज गौतम उर्फ अक्षय निवासी इंद्रपुरी (मुंशीखेड़ा) लखनऊ, उनका दोस्त 30 वर्षीय नईम पुत्र जफर निवासी रेलवे कॉलोनी मानकनगर लखनऊ, 22 वर्षीय सोनल गुप्ता पुत्री विकास गुप्ता निवासी नखास जौनपुर, 23 वर्षीय शिवांगी पुत्री लाल बृजेंद्र्र सिंह निवासी खालिसपुर डुड़िया जलालपुर अंबेडकरनगर सोमवार देर शाम लखनऊ से हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे। कार 30 वर्षीय अमित मौर्य चला रहा था। रात करीब डेढ़ बजेे हाईवे पर कोटरा गांव के पास शाहजहांपुर की ओर से आ रही डीसीएम संख्या यूपी 42 डी-5945 से कार की टक्कर हो गई। दोनों वाहन आपस में बुरी तरह फंस गए। हादसे में कार चालक अमित मौर्य सहित सभी लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर एसओ विश्वनाथ यादव मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। रात करीब दो बहजे पांचों घायलों को शाहजहांपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ ही देर बाद अमित, अक्षय, सोनम और शिवांगी की मौत हो गई। नईम की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि हादसे में मरने वाली युवती शिवांगी और सोनम लखनऊ में बैंकिंग की कोचिंग करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसएम चालक जयप्रकाश निवासी बभनिया थाना रौनाही जिला फैजाबाद को भी गंभीर चोटें आई हैं। वह भी अस्पताल में भर्ती है। पंकज के पिता उमाकांत की तहरीर पर डीसीएम चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने डीएसएम कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed