{"_id":"121-99462","slug":"Lakhimpur-99462-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भुगतान न मिलने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भुगतान न मिलने से किसान परेशान
Lakhimpur
Updated Thu, 07 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम और पीएम का फूंका पुतला
रक्षाबंधन के बाद होगा आंदोलन
गोला गोकर्णनाथ। गन्ना किसानों का पूरा भुगतान न होने से त्रस्त राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने चीनी मिल गेट पर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। एसडीएम को ज्ञापन देकर रक्षाबंधन के बाद विशाल आंदोलन करने की चेतावनी भी दी।
उच्च न्यायालय का आदेश चीनी मिलों के न मानने से किसानों को अब भुगतान न मिलने से उनके सब्र का बांध टूटने लगा है। राकिमसं के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा के नेतृत्व में हुई किसानों की सभा में जिलाध्यक्ष ने कहा कि शुगर लाबी ने 20 जून और 23 जुलाई को मुख्य सचिव प्रमुख सचिव गन्ना विकास और गन्ना आयुक्त को पत्र भेजकर चेतावनी दी है कि उनकी शर्तें न मानी गई तो वह चीनी मिलें नहीं चलाएंगे। इस शर्त को किसान मानने को तैयार नहीं हैं। किसानों के बेचे गन्ने का उन्हें पूरा भुगतान न्यायालय के आदेशानुसार ब्याज सहित मिलना चाहिए। पदाधिकारियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की हो रही अनदेखी पर रोष जताते हुए चीनी मिल गेट पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इसकी भनक स्थानीय प्रशासन को भी नहीं लग सकी।
किमसं के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर चेतावनी दी है कि अगर उन्हें शीघ्र ही पूरा भुगतान न दिलाया गया तो रक्षाबंधन के बाद बड़े स्तर पर आंदोलन होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा, रमेश कुमार कश्यप, नरेंद्र सिंह, तेजकुमार, महेंद्र वर्मा, तानसिंह फौजी, अलाउद्दीन, राजू सिंह, जागीर सिंह, हरी सिंह, अशोक कुमार वर्मा, देवलाल, मालती प्रसाद, सुखवेंद्र सिंह, बालगोविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
0000000
चार मिलों ने 24.27 करोड़ भुगतान किया
लखीमपुर खीरी। जिले की चार चीनी मिलों ने किसानों को 24 करोड़ 27 लाख 34 हजार का भुगतान किया है। गोला मिल ने 316 लाख, पलिया ने 533.33 लाख, कुंभी ने 956.10 लाख और गुलरिया ने 621.84 लाख का भुगतान किया है। जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि अवशेष भुगतान में तेजी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।