फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   दो सड़क हादसों एक की मौत, छह लोग जख्मी

दो सड़क हादसों एक की मौत, छह लोग जख्मी

Sun, 13 Jul 2014 05:34 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Sun, 13 Jul 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
रामापुर के सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। थाना फरधान के गांव रुकुंदीपुर में सड़क पार करते समय मैजिक की टक्कर से एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसे में मैजिक का चालक भी घायल हो गया। वहीं रामापुर में बाइक और मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत में मैजिक में सवार महिला सहित छह लोग जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लखीमपुर-गोला मार्ग पर रुकुंदीपुर कस्बे में चंद्रभाल यादव (50) सड़क किनारे पड़ी झोपड़ी में रहता था। शनिवार की सुबह सड़क पार कर रहा था। उसी वक्त फरधान की ओर से आ रही मैजिक को देखकर हड़बड़ा गया और बीच सड़क से वापस मुड़ लिया। चंद्रभाल के बीच रोड से अचानक मुड़ने से चालक का मैजिक पर नियंत्रण नहीं रहा, अनियंत्रित मैजिक ने चंद्रभाल को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मैजिक का चालक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। चंद्रभाल यादव मूल रूप से थाना हैदराबाद के ममरी का रहने वाला था। तीन साल से वह रुकुंदीपुर कस्बे में गोला सड़क किनारे झोपड़ी डालकर अपने परिवार के साथ रह रहा था।
विज्ञापन

इधर, पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर रामापुर में मैजिक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, हादसे में बाइक सवार बाल-बाल बच गया, जबकि मैजिक में सवार हैदर (28), सरवर (20), मनीष (17), गीता (38) के अलावा उसके दो पुत्र सुरेंद्र (12) और कपिल (8) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed