{"_id":"121-95572","slug":"Lakhimpur-95572-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम के तेवर हुए और तल्ख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम के तेवर हुए और तल्ख
Lakhimpur
Updated Tue, 10 Jun 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। मौसम के तेवर लगातार तल्ख होते जा रहे हैं। भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। गर्मी ने लोगों को झुलसा कर रख दिया है। सूरज की तपिश के साथ गर्म हवा के थपेड़ों से भी लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी के बीच जिले में भारी बिजली कटौती लोगों की मुसीबतें और बढ़ा रही है। इससे लोगों को चैन उड़ गया है।
रविवार को अधिकतम तापमान 46.8 और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आज सुबह से ही उमस भरी गर्मी रही, सुबह तेज और चमकीली धूप निकली। इससे गर्मी और ज्यादा बढ़ गई। ऊपर से गर्म हवाओं ने मौसम के तेवर और तीखे कर दिए। भीषण गर्मी से लोग बिलबिला उठे।
रविवार का अवकाश होने के बावजूद बाजार में भीड़भाड़ कम रही। गर्मी के कारण सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा नजर आया। दिन में बिजली न रहने से लोगों को दोपहर के समय घरों में समय काटना मुश्किल हो गया। पक्की इमारतें भट्ठी जैसी तप रहीं थी। सूरज ढलने पर मामूली राहत मिली लेकिन गर्मी फिर भी बनी रही। ग्रामीण क्षेत्र में लोगों ने तालाबों, नहरों और नदियों में डुबकी लगाकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश की, जबकि शहरों में लोगों ने पेड़ों की छांव में शरण ली। अस्पतालों में लोग छाया की तलाश में इधर-उधर भटकते दिखे।