{"_id":"121-90112","slug":"Lakhimpur-90112-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लोगों पर धोखाधड़ी और लूट का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार लोगों पर धोखाधड़ी और लूट का मुकदमा दर्ज
Lakhimpur
Updated Mon, 24 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तिकुनियां। जिला नासिक निवासी हामिदरजा खां ने क्षेत्र के गांव बरसोला कलां निवासी चार लोगों पर एक वर्ष पूर्व मोबाइल चिप बिक्री करने के बहाने दो लाख से अधिक रुपये लूटने तथा धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कोतवाली के इंस्पेक्टर जयवीर सिंह यादव ने बताया कि रजिस्टर्ड डाक द्वारा जिला नासिक के कस्बा जोगवाड़ा निवासी हामिदरजा खां ने अवगत कराया है कि बीते एक वर्ष पूर्व तिकुनियां कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसोला कलां निवासी खलील बाबा, खमरिया कोइलार निवासी संतोष पहलवान, सूरतनगर गांव निवासी संतोष पहलवान, सुरेंदर का एक दोस्त नासिक में रहता है। जिसने उसे बताया कि खलील बाबा सस्ती दर पर मोबाइल चिप की बिक्री करते हैं। जिनको लाकर तुम नासिक में महंगे भाव पर बिक्री कर सकते हो। इस लालच में हामिदरजा खां ने खलील से संर्पक किया। जिस पर खलील ने हामिद रजा खां से पांच हजार रुपये उसके बैंक खाते में डालने को कहा। जिस पर हामिद रजा खां ने पांच हजार रुपये खाते में डाल दिए। इसके बाद जब खलील बाबा सहित चारों युवकों ने माल नहीं भेजा तो उससे कहा गया कि यही रुपया लेकर तिकुनियां आ जाओ माल यहीं दे दिया जाएगा।
हामिदरजा खां ने तहरीर में लिखा है कि तिकुनियां कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसोला कलां में आने पर खलील, मोहम्मद उमर, संतोष व सुरेंदर ने उससे दो लाख इक्कीस हजार रुपये लूटकर जानमाल की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित ने इस बाबत पंचायत भी करायी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद वह दहशत के चलते नासिक लौट गया। कोतवाली इंसपेक्टर जयवीर सिंह यादव ने बताया कि नासिक जिला के कस्बा जोगवाड़ा निवासी हामिद रजा खां की तहरीर पर बरसोला कलां व सूरतनगर निवासी चारों लोगों के विरुद्घ धारा 419, 420, 392, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।