{"_id":"121-87752","slug":"Lakhimpur-87752-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकपा कार्यकर्ताओं ने निकाली जनदावेदारी रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकपा कार्यकर्ताओं ने निकाली जनदावेदारी रैली
Lakhimpur
Updated Wed, 19 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
- जनसभा कर सरकार पर लगाए आरोप, अनिश्चित कालीन धरना शुरू
लखीमपुर खीरी। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जनदावेदारी रैली निकाली। विलोबी मेमोरियल हाल के मैदान में जनसभा पर केंद्र व प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। सभा के बाद अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया।
जन दावेदारी रैली में केंद्रीय समिति की सदस्य कृष्णा अधिकारी ने कहा सपा सरकार का जन विरोधी व किसान विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। सपा किसान हितों की बात करती है लेकिन प्रदेश में गन्ना किसान और उनके बच्चे आत्महत्या करते हैं। मुजफ्फर नगर दंगों की आंच पूरे प्रदेश को झुलसा चुकी है यह सपा और कांग्रेस की नीतियों की देन है। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अफरोज आलम ने कहा कि कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों के कारण सांप्रदायिक ताकतों को उभरने का मौका मिला है। क्रांति कुुमार सिंह ने कहा कि जिंदपुर के मासूम रोचक व मोहित की हत्या ने यह साबित कर दिया है कि सपा सरकार को अपराधी चला रहे हैं उन्हें पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। राज्य कमेटी सदस्य रामदरश ने कहा गन्ना किसान खून के आंसू रो रहे हैं। नरोत्तम सिंह के हत्यारे रेंजर को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
सभा को जिला कमेटी सदस्य कमलेश राय, श्रीनाथ, जवाहर, राजेंद्र, रंजीत सिंह, व बिकाऊ सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। सभा के बाद यहां अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने कहा है उनकी मांगे पूरी न होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।