{"_id":"121-87742","slug":"Lakhimpur-87742-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों ने उजाड़ी गेहूं की फसल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों ने उजाड़ी गेहूं की फसल
Lakhimpur
Updated Wed, 19 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मझगईं। इलाके में जंगली हाथियों का कहर जारी है। 40-50 हाथियों के झुंड ने गुलरा एवं चौखड़ा फार्म में सोमवार रात भर खेतों में उत्पात मचाया तथा गेहूं और गन्ने की फसलों को खाकर और पैरों तले रौंद कर तहसनहस कर डाला।
सोमवार रात करीब 12 बजे दुधवा नेशनल पार्क के जंगल से निकल कर आए लगभग 40-50 जंगली हाथियों ने भगवंत नगर गुलरा और चौखड़ा फार्म में रात भर ऐसा तांडव मचाया कि इसमें बाबूराम का तीन बीघा गेहूं, रमेश का दो बीघा, दाताराम का एक एकड़, आशाराम का तीन बीघा, जमुना यादव का तीन बीघा, बटेशुर का दो बीघा गन्ना, बलजिंदर सिंह का एक एकड़, मनप्रीत का दो एकड़ गेहूं और गन्ना खाकर तहस-नहस कर डाला। किसी तरह से किसानों ने पटाखे दाग कर ट्रेक्टर से हाथियों को तीन घंटे के बाद जंगल की ओर खदेड़ा। इस बीच बचाव दल सोता रहा, जिससे किसानो में काफी रोष है। किसानों ने पार्क के अधिकारियों से जंगली हाथियों के कहर से बचाने के साथ मुआवजे की भी मांग की है।