{"_id":"121-70858","slug":"Lakhimpur-70858-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या
शाहजहांपुर
Updated Sat, 20 Jul 2013 03:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर जिले के थाना सिंधौली के गांव महुआ निवासी 27 वर्षीय दिनेश की शादी पांच वर्ष पूर्व मैगलगंज के गांव नई बस्ती खखरा निवासी हरपाल की पुत्री पूनम के साथ हुई थी।
दिनेश पंजाब के पटियाला में नौकरी करता था। इस बीच पूनम दो बच्चों के साथ चार दिन पूर्व मायके आई थी। शुक्रवार को दिनेश ट्रेन से मैगलगंज पहुंचा, जहां से ससुराल गया।
ससुराल पहुंचने पर दिनेश ने पत्नी पूनम से वापस घर चलने को कहा, जिस पर पूनम ने रिश्तेदारी में गए अपने मम्मी पापा के लौटने के बाद चलने को कहा। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ।
विज्ञापन
बकौल पूनम वह पानी लेने गई थी, तभी दिनेश ने तमंचे से खुद को सीने में गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पाकर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक की पत्नी पूनम से बातचीत कर मामले की छानबीन की। पुलिस ने भी इसे आत्महत्या का मामला बताया है।