{"_id":"121-66220","slug":"Lakhimpur-66220-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह और शाम हर ओर जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह और शाम हर ओर जाम
Lakhimpur
Updated Sun, 12 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारातघर बना लिए पार्किंग पर नहीं दिया ध्यान
विवाह के दौरान सड़क पर खड़े होते हैं वाहन
लखीमपुर खीरी। शहर में जाम की समस्या अब आम हो चुकी है। बढ़ती आबादी, बढ़ती वाहनों की संख्या और अतिक्रमण के कारण सिकुड़ती जा रही सड़कों के कारण जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। शहर में पार्किंग का न होना इस जाम का सबसे बड़ा कारण है। और तो और शहर में बने तीन दर्जन से अधिक बारातघरों में किसी के भी पास अपनी कोई पार्किंग नहीं है। इससे इन मैरिज हाल के सामने इन दिनों रोज ही सुबह-शाम जाम लगा देखा जा सकता है।
शहर में तीन दर्जन से अधिक बारातघर और आधा दर्जन के करीब धर्मशालाएं हैं। इनके अलावा विलोबी मेमोरियल हाल और कई स्कूलों में विवाह के आयोजन होते हैं। शहर में न तो किसी मैरिज हाल के पास और न ही धर्मशालाओं के सामने पार्किंग है। इससे विवाह या अन्य मांगलिक कार्यों में शामिल होने के लिए आने वाले लोगों को अपने वाहन सड़क किनारे ही खड़े करने पड़ते हैं। इससे समारोह के दौरान इतनी जाम लगता है कि सड़क पर निकलना मुश्किल हो जाता है।
शहर में कई मैरिज हाल तो बेहद संकरी सड़कों के किनारे बने हैं। इन सड़कों पर दो वाहनों का एक साथ गुजरना तक मुश्किल होता है। ऐसे में सड़क किनारे वाहन खड़े हो जाने पर रिक्शा और ऑटो रिक्शा तो दूर दोपहिया वाहनों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। मेला मैदान चौराहे से इमली चौराहे तक जाने वाली रोड पर तीन मैरिज हाल बने हैं। इससे इस रोड पर हर सुबह और शाम जबरदस्त जाम लगता है।
विज्ञापन
शहर में आनंद टाकीज रोड के अलावा मेन रोड, मेला रोड स्टेशन रोड, बस स्टेशन रोड, सीतापुर रोड और खीरी रोड पर भी कई मैरिजहाल हैं। इन सड़कों पर वैसे भी दिन में कई कई बार जाम लगता है। विवाह के मौसम में तो जाम की स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। इस दौरान बारात निकलने पर लोगों का सड़क पर निकलना मुश्किल हो जाता है।
बाहर से आने वाली बारातों की बसें भी मैरिज हाल और धर्मशालाओं के सामने खड़ी होने जाने से स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। आए दिन जाम लगने से लोग आजिज आ गए हैं। जाम की स्थिति में बीमार को अस्पताल ले जाने और आपातकालीन स्थिति में जल्दी पहुंचने में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
00000
वर्जन....
यह सच है कि किसी मैरिज हाल और धर्मशाला के पास पार्किंग नहीं है। इनके निर्माण के समय पार्किंग पर ध्यान नहीं दिया गया। नगर पालिका बारातघरों में पार्किंग की स्थिति का सर्वे करा रही है, जल्दी ही इस संबंध में कार्रवाई होगी।
-डॉ. इरा श्रीवास्तव, अध्यक्ष नगर पालिका, लखीमपुर।