{"_id":"121-65949","slug":"Lakhimpur-65949-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर दो दिन में बदलने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर दो दिन में बदलने के निर्देश
Lakhimpur
Updated Wed, 08 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने तहसील दिवस में सुनी फरियादियों की समस्याएं
निघासन। ब्लाक सभागार में आयोजित तहसील दिवस में डीएम मनीषा त्रिघाटिया ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 230 शिकायतें आई, जिसमें एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। इस दौरान डीएम ने दो दिन में फुंका ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश दिए।
ब्लाक में जहां एक तरफ डीएम शिकायतें सुन रही थीं वहीं दूसरी तरफ एक विभाग के दो अधिकारी सो रहे थे। मोहम्मदी के कस्तूरबा विद्यालय बनने के बाद भी हैंडओवर न होने के कारण उन्होंने बीएसए तथा ग्रामीण अभियंत्रण के जेई को बुलाकर स्कूल में निर्माण में कमी होने पर जमकर फटकार लगाई और तीन दिन में सारी कमी को पूरा कर उसे शिक्षा विभाग के हवाले करने के निर्देश दिए। बिजली विभाग को भी डीएम ने फुंका ट्रांसफार्मर दो दिन में बदलने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम विनोद गुप्ता, एसपी प्रशांत कुमार, सीओ महेश अत्री आदि मौजूद रहे।
मोहम्मदी। ब्लाक सभागार में आयोजित तहसील दिवस में 70 शिकायतों में चार शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया।
तहसील दिवस में राजस्व की 30, पुलिस 14, विकास 12, चक बंदी 10, पूर्ति की दो, जल निगम और पालिका की एक-एक शिकायत दर्ज की गई। इस मौके पर एसडीएम सुल्तान अशरफ सिद्दीकी, तहसीलदार न्यायिक संगमलाल, सीओ ए सी श्रीवास्तव, बीडीओ बीआर त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह, लिपिक असलम बाबू समेत सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।