फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   शिक्षक तीसरे दिन भी धरने पर बैठे

शिक्षक तीसरे दिन भी धरने पर बैठे

Sat, 04 May 2013 05:30 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Sat, 04 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तारी होने तक जारी रहेगी हड़ताल
विज्ञापन

फरधान। किसान इंटर कॉलेज में शिक्षक से मारपीट का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। सारे शिक्षक तीसरे दिन भी विद्यालय के सारे काम बंदकर हड़ताल पर बैठे रहे। परीक्षा के चलते इस धरने से विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि कस्बे के किसान इंटर कॉलेज में एक शिक्षक ने छात्र को नकल करने से मना किया था। इसको लेकर छात्र और उसके परिवार वालों ने स्कूल में आकर शिक्षक संजीव वाजपेयी से मारापीट की। संजीव वाजपेयी ने थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने से शिक्षकों में काफी रोष है। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बृजेंद्र नाथ शुक्ल का कहना है कि जबतक अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होगी धरना जारी रहेगा। इसके लिए विद्यालय में पांच मई तक के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया हैं। शिक्षको का आरोप है कि पुलिस दोनाें पक्षों के सुलह समझौता में लगी हुई है, लेकिन शिक्षक इस शर्त पर तैयार नही हैं। शिक्षक संजीव वाजपेयी का कहना है कि पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी में हीलाहवाली कर रही है। पुलिस जब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं करेगी तब तक धरना जारी रहेगा। दो दिन के अंदर गिरफ्तारी नहीं होती है तो भूख हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

00000
उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद ने की निंदा
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की यहां हुई बैठक में किसान इंटर कॉलेज फरधान के अध्यापक संजीव वाजपेयी के साथ छात्रों और उनके परिवार वालों द्वारा की गई मारपीट की घटना की कड़ी निंदा की गई। उपाध्यक्ष वेदप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि शिक्षक के साथ जो हुआ हैं इससे समाज में एक गलत संदेश पहुंचा है। पुलिस प्रशासन से मांग की गई कि इस प्रकरण में त्वरित कार्रवाई की जाए। इससे विद्यालय में भय मुक्त वातावरण बन सके और पठन-पाठन का कार्य सुचारू रूप से चल सके। इस मौके पर नारायन सिंह चौहान, अवधेश कुमार वर्मा, अनुज कुमार वर्मा, बाबूराम सागर, मनोज खरे, चंद्र भाल वर्मा, महेंद्र त्रिपाठी, अनुपम कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed