फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   रंग ला रही गिद्धों को बचाने की मुहिम

रंग ला रही गिद्धों को बचाने की मुहिम

Thu, 25 Apr 2013 02:40 PM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Thu, 25 Apr 2013 02:40 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
आज पूरे प्रदेश में एक साथ होगी गणना
लखीमपुर खीरी। प्रकृति के सफाई कर्मी कहे जाने वाले गिद्धों को बचाने की मुहिम रंग ला रही है। जिले के कई हिस्सों में इनकी मौजूदगी से पर्यावरण प्रेमी उत्साहित हैं। गिद्धों के लिए काल साबित हो रही डाइक्लोफेनिक नामक दवा के प्रयोग के चलते हाल के वर्षों में इनकी संख्या में निराशाजनक गिरावट आई थी। इनकी घटती आबादी के मद्देनजर गिद्धों को बचाने का जो अभियान शुरू हुआ था, अब उसके सार्थक परिणाम आने शुरू हो गए है।
वर्ष 2011 में पूरे प्रदेश में एक साथ हुई गिद्धों की गणना में जिला खीरी में करीब तीन सौ गिद्ध मिले थे। जिले के उत्तर खीरी वन प्रभाग के ढखेरवा, मझगईं, संपूर्णानगर पलिया, घनारा घाट, कबीरगंज, धौरहरा तथा दक्षिण खीरी वन प्रभाग के शारदानगर, भीरा मैलानी और गोला मोहम्मदी क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से बड़ी संख्या में गिद्ध दिखाई पड़ रहे हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है तराई में गिद्धों की आबादी में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

00000
तराई में मिलते हैं चार प्रजातियों के गिद्ध
यूं तो गिद्धों की करीब एक दर्जन प्रजातियां होती हैं लेकिन तराई क्षेत्र में प्रमुख रूप से गिद्धों की चार प्रजातियां पाई जाती हैं। यह हैं इजिप्शन वल्चर, लांग विल्ड वल्चर, रेड हूडेड वल्चर और व्हाइट रंप्ड वल्चर। गिद्ध मांसाहारी विशाल पक्षी है यह मरे हुए जानवरों का मांस खाकर अपना गुजारा करता है। इस तरह यह पर्यावरण को शुद्ध रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
प्राकृतिक आवास कम होने से घटी गिद्धों की संख्या
गिद्ध ऊंचे पेड़ों जैसे बरगद, सेमल, जामुन, गूलर और गुटैल आदि के पेड़ों पर अपने घोंसले बनाते हैं। इन घने और ऊंचे पेड़ों की संख्या में लगातार कमी होने से गिद्धों के लिए प्राकृतिक आवास का संकट पैदा हुआ। इससे इनकी संख्या में लगातार कमी आती चली गई।
00000
डाइक्लोफेनिक बनी गिद्धों का काल
वन्य जीव विशेषज्ञ डॉ. वीपी सिंह बताते हैं कि पशुओं को दर्द निवारक के रूप में दी जाने वाली दवा का इस्तेमाल करने वाले जानवरों के मरने पर जब गिद्ध उनका मांस खाते हैं तो दवा के प्रभाव से गिद्धों की किडनी फेल हो जाती है और उनकी मौत हो जाती है। हालांकि अब सरकार ने इस दवा पर प्रतिबंध लगा दिया है। वह तराई नेचर कंजरवेशन सोसायटी के माध्यम से तराई को डाइक्लोफेनिक जोन बनाने का अभियान चला रहे हैं।
00000
गिद्धों को बचाने के हो रहे यह प्रयास
गिद्धों को बचाने के लिए वन विभाग के अलावा रॉयल सोसायटी फार प्रोटक्शन आफ वर्ल्ड और तराई नेचर कंजरवेशन सोसायटी गिद्धों को बचाने की मुहिम चला रही है। सरकार ने पिंजौर, बंगाल, असोम समेत चार जगहों पर वल्चर ब्रीडिंग सेंटर खोले हैं। इन जगहों पर गिद्धों का प्रजनन कराकर पूरे देश में छोड़ा जा रहा है।

000000
पूरे प्रदेश में आज होगी एकसाथ गणना
डीएफओ नीरज कुमार ने बताया कि 25 अप्रैल को वन विभाग पूरे प्रदेश में एक साथ गिद्धों की गणना करा रहा है। यह गणना प्रदेश के सभी वन प्रभागों में एक साथ होगी। इसके लिए गिद्धों के पाए जाने वाले स्थानों को चिह्नित करने का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed