{"_id":"121-61880","slug":"Lakhimpur-61880-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पति हत्याकांड के नामजद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पति हत्याकांड के नामजद गिरफ्तार
Lakhimpur
Updated Wed, 06 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद
मैलानी। क्षेत्र की रामपुर डाटपुर की प्रधान आलिया बेगम के पति औसाफ खां की हत्या के नामजद शेष चारों अभियुक्तों को हत्या में प्रयुक्त तमंचा सहित बंदी बनाकर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
अंगदपुर निवासी औसाफ खां की बीते शुक्रवार को दिन दहाड़े जुमे की नमाज को जाते वक्त हत्या कर दी गई थी। भाई अशफाक खां ने गांव के ही शहीद खां, सहीक खां, वसीम खां, असलम खां, अजमल खां पुत्रगण इस्माइल खां और करीम खां पुत्र याकूब खां के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस नामजद दो हत्यारोपियाें शहीद खां और शहीक खां को हत्या में प्रयुक्त तमंचे सहित जेल भेज चुकी है।
शेष चार हत्यारोपियों वसीम खां उर्फ छोटन्ने, अजमल खां, असलम खां उर्फ कल्लू खां और करीम खां पुत्र याकूब खां को एसओ सुरेश पांडे, चौकी इंचार्ज संसारपुर आरके तिवारी ने मय फोर्स नौवाखेड़ा के पास पकड़िया तिराहे से तड़के चार बजे बंदी बना लिया। इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 12 बोर का एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। चारों को जेल भेज दिया गया है। इस प्रकार औसाफ हत्याकांड के सभी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिल गई है।
विज्ञापन
00000
उत्पीड़न से तंग होकर किया मर्डर
मैलानी। रामपुर डाटपुर की प्रधान आलिया बेगम के पति औसाफ खां की हत्या के पीछे जमीनी विवाद के अलावा अन्य कारण भी सामने आए हैं।
एसओ सुरेश पांडे के मुताबिक हत्यारोपियों ने बताया कि प्रधान पति उनके उत्पीड़न पर उतारू थे। उन्होंने उनके कब्जे वाली ग्राम समाज की आठ बीघा जमीन खेल मैदान के लिए प्रस्तावित कर दी थी। आरोपियों के घर के सामने इंडिया मार्का हैंडपंप लगने को गड्ढा भी खुद गया, लेकिन औसाफ ने नल नहीं लगने दिया। बीच में सुलह भी हो गई थी। आरोपियों की एक भैंस औसाफ के गन्ने के खेत में घुसने पर उन्होंने भतीजे के साथ गाली गलौज की। रोज-रोज के उत्पीड़न से तंग होकर उन्होंने औसाफ को रास्ते से हटा दिया।