फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बाघ के हमले से भैंस घायल

बाघ के हमले से भैंस घायल

Thu, 06 Dec 2012 05:30 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Thu, 06 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
मझगईं। कस्बे से महज दो किलोमीटर दूर मटहिया घाट के पास चर रही भैंसों पर एक बाघ ने हमला बोल दिया, जिससे एक भैंस जख्मी हो गई। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी रामसरन कुछ साथियों के करीब दो किलोमीटर दूर मटहिया के पास स्थित नार्थ खीरी के जंगल में अपनी भैंसों को चराने गया था। भैंसों के चरने के बाद शाम करीब चार बजे के आसपास वापस आ रहा था कि इसी बीच जंगल में छिपे एक बाघ ने अचानक हमला बोल दिया। हमले में चरवाहे और उसके साथी अपने को किसी तरह बचा पाए लेकिन उसकी एक भैंस बाघ के हमले में जख्मी हो गई। बताया गया है कि इसके बाद चरवाहे और उसके साथियों ने किसी तरह उसे शोर मचाकर भगाया। बाघ के हमले की खबर इलाके में फैल गई, जिससे लोग दहशत में हैं। दहशत के चलते लोग अपने मवेशियों को चराने के लिए जंगल की ओर नहीं जा रहे हैं। बता दें चंद दिन पहले ही बांकेगंज क्षेत्र में बाघ के किए गए हमले ने यह दहशत कुछ ज्यादा ही बढ़ा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed