फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बूथ स्तर तक मजबूत करें पार्टी संगठन: रवि

बूथ स्तर तक मजबूत करें पार्टी संगठन: रवि

Sun, 02 Dec 2012 05:30 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Sun, 02 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
लोहिया भवन में हुई सपा जिला कार्यकारिणी की बैठक
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से पूरी ताकत के साथ जुट जाएं। जिले की दोनों सीटों से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को जिताकर मुलायम सिंह यादव के प्रधानमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त करें। पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा लोहिया भवन में आयोजित पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व धौरहरा संसदीय क्षेत्र से सपा उम्मीदवार आनंद सिंह भदौरिया ने कहा कि बूथ लेबिल तक संगठन को मजबूत करें और सभी कार्यकर्ता सक्रिय होकर पार्टी की नीतियां और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान है। उनकी सलाह से क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शशांक यादव ने कहा कि पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएं। उन्होंने कहा कि नीतियों और उपलब्धियों के बल पर ही पार्टी का जनाधार बढ़ा है। इसे और अधिक बढ़ाना है। अनुराग पटेल ने कहा कि चारों युवा संगठन अपने कार्यकर्ताओं का जाल बिछाकर दोनों लोकसभा सीटों को जिताने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में महासचिव कयूम खां, पपिल मनार, विधायक उत्कर्ष वर्मा, रामसरन, पूर्व विधायक कृष्ण गोपाल पटेल, आरए उस्मानी, तृप्ति अवस्थी, रूपम तिवारी, दिव्या सिंह, मंजीत सिंह, रवींद्र पाल सिंह, निसार महलूद, रामसागर वर्मा, हरवंश लाल वर्मा, मोहम्मद हनीफ खां, अजय सिंह, गुड्डू यादव, मुन्ना यादव, कपिल मिश्रा, विनय पाठक, अशोक वर्मा, परागदत्त गुप्ता, रामआसरे यादव, राम कैलाश यादव, रामपाल यादव, कल्लू खां, सुनील मौर्य, विकास मिश्रा, फिरोज अहमद, रन्नो यादव, नरेश यादव, सुनील मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed