{"_id":"121-55572","slug":"Lakhimpur-55572-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद प्रतियोगिताओं में गोला का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद प्रतियोगिताओं में गोला का दबदबा
Lakhimpur
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समारोह का समापन, पुरस्कारों का वितरण
लखीमपुर खीरी। माध्यमिक विद्यालयीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में गोला का दबदबा कायम रहा। सीनियर बालक वर्ग में कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला ओवरऑल चैंपियन रहा। जबकि सीनियर बालिका वर्ग में किसान इंटर कालेज फरधान ट्राफी जीतने में कामयाब रहा। शुक्रवार को चार दिवसीय इन खेलकूद प्रतियोगिताओं का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया।
समापन समारोह मे हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में कुंवर खुशवक्त राय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत पेश किया। धर्म सभा इंटर कॉलेज के छात्रों ने ‘हम होंगे कामयाब’ प्रेरणा गीत पेश किया। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने ‘घुंघुरवा मोरा छनक छनक बाजे’ गीत पर मनमोहक नृत्य पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। गुरुनानक विधक सभा के छात्र-छात्राओं ने गिद्दा पेश कर समां बांध दिया।
चार दिन चली इन खेलकूद प्रतियोगिताओं में जूनियर बालक वर्ग में पब्लिक इंटर कॉलेज के रमेश साहनी व पब्लिक इंटर कॉलेज के पुष्पेंद्र ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की। जूनियर बालिका वर्ग में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज लखीमपुर की रितु मिश्रा चैंपियन रहीं। सब जूनियर बालक वर्ग में पब्लिक इंटर कॉलेज के मोहम्मद राजू व सब जूनियर बालिका वर्ग में छाजू राम इंटर कॉलेज भीरा की कादंबरी मिश्रा ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की।
विज्ञापन
इसी तरह सीनियर बालक वर्ग में कृषक समाज इंटर कालेज के जैनुल आब्दीन तथा सीनियर बालिका वर्ग में किसान इंटर कॉलेज फरधान की आरती वर्मा चैंपियन बनीं। जबकि बालक वर्ग में कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला ओवरऑल चैंपियन रहा। बालिका वर्ग में किसान इंटर कॉलेज फरधान ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीता।
रिजर्व पुलिस लाइंस में हुए समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अचल मिश्रा ने विजेता टीमों ओर चैम्पियन रहे खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को चाहिए कि वे निरंतर अभ्यास कर खेल प्रतिभा को निखारें और राष्ट्रीय स्तर पर अपने जिले का नाम रोशन करें। विशिष्ट अतिथि के रूप में रिजर्व पुलिस लाइंस के आरआई अजय सिंह भदौरिया रहे।
0000
धांधली का आरोप
लगाया प्रतियोगियों ने
लखीमपुर खीरी। जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों ने आयोजकों पर पक्षपात और धांधली का आरोप लगाया है। कृषक समाज इंटर कॉलेज के छात्र अरविंद कुमार गौतम, तनुज राज, योगेंद्र शुक्ला व जैनुल आबिदीन ने आरोप लगाया कि 100 मीटर की दौड़ की हीट में कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला के छात्र तनुज राज को बिना चेतावनी के दौड़ से बाहर कर दिया गया। इन छात्रों ने कहा कि तनुज बेहतरीन धावक है। पिछले साल उसने मंडलीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। छात्रों का आरोप है कि 5000 मीटर की पैदल चाल भी विवादित रही। मात्र एक गलत परिणाम आने से पूरी प्रतियोगिता ही रद्द कर दी गई। इस प्रतियोगिता मेें कृषक समाज इंटर कॉलेज का प्रतियोगी अरविंद गौतम प्रथम आया था। प्रतियोगियों ने इस धांधली पर आक्रोश जाहिर किया है। उधर जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।