{"_id":"121-55561","slug":"Lakhimpur-55561-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप के इलाज से अधेड़ की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप के इलाज से अधेड़ की मौत
Lakhimpur
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
परिवार वालों ने पुलिस को तहरीर दी
लखीमपुर खीरी। थाना क्षेत्र मैगलगंज में झोलाछाप के इलाज से एक अधेड़ की मौत हो गई। परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र मैगलगंज के ग्राम अलीनगर निवासी तौलेराम के 50 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश की बुधवार को बीमारी की हालत में मौत हो गई। मृतक के पुत्र शत्रोहन ने बताया कि ओमप्रकाश के पैरो में दर्द रहता था। बुधवार को दर्द ज्यादा था इसलिए वह पड़ोस के एक झोलाछाप डॉक्टर के यहां गया। आरोप है कि डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया तथा कुछ दवाएं दीं। घर आने पर कुछ देर बाद ओमप्रकाश को उलझन और बेचैनी होने लगी। इसके बाद परिवार वाले फिर उसी डॉक्टर के पास गए और हालत बताई तो डॉक्टर ने फिर दो गोलियां देकर उसे खिलाने की सलाह दी। शत्रोहन के अनुसार जैसे ही ओमप्रकाश को गोलियां खिलाई र्गईं उसकी हालत और बिगड़ गई कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। शत्रोहन ने बताया कि उसने डॉक्टर के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।