{"_id":"121-55448","slug":"Lakhimpur-55448-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली, पानी के लिए हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली, पानी के लिए हंगामा
Lakhimpur
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बीडीसी की बैठक में उठे मुद्दे
अमर उजाला नेटवर्क
बांकेगंज। विकास खंड मुख्यालय में अध्यक्षीय अधिकार प्राप्त त्रिसदस्यीय समिति की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की हंगामेदार बैठक हुई। संचालन बीडीओ भूषण कुमार ने किया।
अध्यक्षीय अधिकार प्राप्त समिति के सदस्यों इफ्खिार खां, गुरुशरण सिंह और ऊषा देवी की मौजूदगी में बीडीओ ने पिछली बैठक की पुष्टि के साथ कार्यवाही शुरू की। सदस्यों ने बिजली पानी को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सदस्य वेदप्रकाश गुप्ता ने क्षेत्र में बिजली और पानी का मुद्दा उठाते हुए बहस की मांग की। सदन में मौजूद जल निगम के जेई निर्मेश सिंह ने सदस्य को समस्या के जल्द समाधान की बात कही। समिति के सदस्यों ने बीडीसी सदस्यों की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का आश्वासन दिया। एक प्रस्ताव के जरिए बीडीसी सदस्यों के क्षेत्र में विकास कार्योें में तेजी लाने पर बल दिया। बैठक के दौरान कुछ सदस्यों ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में अनदेखी को लेकर फिर हंगामा काटना शुरू कर दिया। अध्यक्षीय समिति ने सदस्यों को समझा बुझाकर शंात किया। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पति दिनेश वर्मा, प्रधान संजीव कुमार, सांसद- विधायक प्रतिनिधि, विश्वनाथ राजपूत, वेदप्रकाश गुप्ता, दाताराम वर्मा, जगतपाल, सुशीला देवी, गीता देवी, सूरज प्रसाद सहित ब्लाक के विभागों के मुखिया मौजूद रहे।