फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   कुंभी चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू

कुंभी चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
प्रथम बैलगाड़ी तुलवाने वाला कृषक सम्मानित
विज्ञापन

अमीरनगर। कुंभी चीनी मिल ने सोमवार को साढे़ तीन बजे पेराई सत्र शुरू कर दिया। इससे पहले अयोध्या के पंडित धरणीधर द्विवेदी ने हवन पूजन कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया। प्रथम बैलगाड़ी रामगुनी निवासी कोट की तोली गई। इनके पुत्र को मिल अधिकारियों ने सम्मानित किया।
धार्मिक अनुष्ठान में मिल के अधिकारी मुख्य महाप्रबंधक एन सी अग्रवाल, वाणिज्य प्रबंधक दिलीप अग्रवाल, गन्ना महाप्रबंधक केवी शर्मा, मिल के गेट इंचार्ज जेके अवस्थी, वीके दीक्षित, आरएन दीक्षित, सुधीर मिश्रा, मोहम्मदी कोतवाली प्रभारी डीपी सिंह, अमीरनगर पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार समेत अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। पहली बैलगाड़ी तुलाने आए रामगुनी के पुत्र प्यारे लाल को मिल के अधिकारियों ने साफा बांधकर, शाल ओढ़ाकर 101 रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

वाणिज्य प्रबंधक दिलीप अग्रवाल ने बताया कि जब तक नया रेट नहीं घोषित नहीं होता, तब तक सत्र 2011-12 का रेट दिया जाएगा। जिसमें रिजेक्ट गन्ना 235 रुपये, सामान्य 240 तथा 250 रुपये में अर्ली गन्ना खरीदा जाएगा। नया रेट आने पर किसानों को भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमीरनगर। कुंभी चीनी मिल ने 19 नवंबर को सत्र 2012-13 का पेराई सत्र शुरू कर दिया, लेकिन क्षेत्र के किसी किसान को बुलावा नहीं दिया गया, जो चर्चा का विषय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed