{"_id":"121-55258","slug":"Lakhimpur-55258-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व कर्मी के घर का ताले चटकाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व कर्मी के घर का ताले चटकाए
Lakhimpur
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
50 हजार नगदी समेत लाखों की चोरी
छुट्टी मनाकर लौटने पर हुई जानकारी
सिटी रिपोर्टर
लखीमपुर खीरी। सदर क्षेत्र के मुहल्ला स्वरूपनगर निवासी एक राज्य कर्मचारी के घर घुस कर चोर वहां रखे सात लाख रुपये के जेवर व 50 हजार रुपये की नगदी चुरा ले गए। दीपावली के बाद रविवार देर सायं जब वह घर लौटे तो उन्हें जानकारी हो सकी। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दे दी है।
धौरहरा तहसील में लिपिक के पद पर तैनात श्रवण कुमार रस्तोगी का पैतृक आवास है। दीपावली की छुट्टी में स्वरूप नगर स्थित आवास में ताला लगाकर वह परिवार समेत वहां गए थे। दीपावली की छुट्टी खत्म होने पर जब वह आने वाले थे, तभी उनकी रिश्तेदारी में किसी की मौत हो गई। जिसके चलते परिवार के सभी लोग वहीं रुके रहे। रविवार देर सायं वह परिवार सहित यहां पहुंचे तो देखा घर कि सभी दरवाजे और उसमें रखी सेफ के ताले टूटे हैं। करीब छह लाख के गहने और 50 हजार रुपये गायब मिले। यह देख उनके होश उड़ गए। उन्होेंने अपने साथियों व कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने रात में मौका मुआयना तो किया है, लेकिन अभी तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।