{"_id":"121-55177","slug":"Lakhimpur-55177-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्बला भूमि की हदबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्बला भूमि की हदबंदी
Lakhimpur
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पिछले साल ताजिया दफन को लेकर हो गया था विवाद
एडीएम बोले-शांति-सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
लखीमपुर/महेवागंज। ग्राम बनवीरपुर स्थित कर्बला की भूमि पर ताजिये दफनाने को लेकर पिछले साल हुए विवाद के मद्देनज़र जिला प्रशासन चौकन्ना हो गया है। अपर जिलाधिकारी वियोधन व एसडीएम राजेंद्र सिंह यादव ने शनिवार को पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कर्बला भूमि की पैमाइश कराने के साथ उसकी हदबंदी का निशान भी लगवा दिया। शहर तथा संबंधित गांव के मौजूद लोगों के बीच ही अधिकारियों ने कर्बला की चिह्नित भूमि में ही दाजिये दफन करने की अपील की।
बताते चलें कि पिछले साल बनवीरपुर में कर्बला भूमि पर ताजिये दफन करने को लेकर विवाद हो गया था। ताजियेदारों का आरोप था कि कर्बला की कुछ भूमि तहसील प्रशासन ने गुपचुप ढंग से गांव के ही एक दलित को पट्टा कर दी है। इस मामले को लेकर ताजियेदारों ने पट्टा कैंसिल करने पर ही ताजिये दफन करने को कहा था। बमुश्किल दूसरे दिन यहां ताजिये दफन हो सके थे, इसके लिए प्रशासन को नाकों चने चबाने पड़े थे।
घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए एडीएम वियोधन, एसडीएम सदर राजेंद्र यादव, सीओ सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह शहर कोतवाल नरेंद्र सिंह राणा व महेवागंज चौकी इंचार्ज रामस्वारथ यादव व तहसील प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं दोनों समुदायों के संभ्रांत लोगों को एकत्र किया तथा वहीं खतौनी के मुताबिक कर्बला भूमि की पैमाइश कराने के साथ ही वहां चूने से निशान आदि भी लगा दिए। अधिकारियों ने लगाए गए निशान के अंदर ही लोगों से ताजिये दफन करने की अपील की।
विज्ञापन
बाद में महेवागंज पुलिस चौकी में पीस कमेटी की बैठक हुई। जिसमे एडीएम वियोधन ने ताजियेदारों से मोहर्रम प्रेम और सौहार्द्र के साथ मनाने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी कीमत पर शांति-सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर पेश इमाम बशीरुद्दीन, असलम, अल्ताफ, ग्राम प्रधान विश्राम लाल, प्रधान अजीम, प्रधान राजेंदर, प्रधान अख्तर अली, इशरत, मो.फारुख, कानूनगो मोहम्मद सिद्दीक, लेखपाल शिव भगवान समेत सैकड़ाें लोग मौजूद रहे।