फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पूर्व अध्यक्ष के फैसले पलटे

पूर्व अध्यक्ष के फैसले पलटे

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत की बैठक में राज्य वित्त व तेरहवें वित्त आयोग की कार्ययोजना में फेरबदल
विज्ञापन

जवाहर मार्केट की जमीन पर दुकानों के निर्माण का प्रस्ताव
लखीमपुर खीरी। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक अध्यक्षीय अधिकार प्राप्त त्रिस्तरीय समिति की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पूर्व अध्यक्ष दमयंती किशोर द्वारा पास किए गए फैसलों में संशोधन का हवाला देकर पलट दिया गया। वहीं पंचायत सशक्तिकरण एवं उत्तरदायित्व प्रोत्साहन योजना से प्राप्त 25 लाख की धनराशि से जिला पंचायत के कॉलेजों में कमरों के निर्माण व जीर्णोद्धार के प्रस्ताव पर सहमति बनी। जबकि जवाहर मार्केट की बची हुई जमीन पर दुकानें बनाने का फैसला लिया गया।
जिला पंचायत सभागार में निर्धारित नौ सूत्री एजेंडे पर चर्चा से पहले गत बैठक 18 अगस्त’12 की कार्यवाही को अपर मुख्य अधिकारी सैयद हुसैन वसी ने सदन के समक्ष पढ़कर सुनाया। मनरेगा योजना के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने विस्तार से सदन को अवगत कराया और भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार जिला पंचायत सदस्यों से प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा। राज्य वित्त एवं तेरहवें वित्त आयोग की कार्ययोजना पर चर्चा के बाद पूर्व अध्यक्ष के फैसले को पलटते हुए निर्णय लिया गया कि जिन सदस्यों के प्रस्ताव पूर्व कार्ययोजना में शामिल नहीं है, उनको शामिल करते हुए नई संशोधित कार्ययोजना बनाई जाए। पंचायत सशक्तिकरण से प्राप्त 25 लाख की धनराशि से कालाआम स्थित जिला पंचायत इंटर कॉलेज के कमरों का पुनरोद्धार और जिला पंचायत के अन्य कॉलेजों में कमरों के निर्माण व पुनरोद्धार का प्रस्ताव किया गया। बैठक में जवाहर मार्केट की खाली जमीन पर दुकान निर्माण का प्रस्ताव हुआ। तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यावसायिक, औद्योगिक और शैक्षणिक भवनों के निर्माण से पूर्व मानचित्र स्वीकृत कराने के लिए शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए माडल बॉयलाज बनाने पर विचार किया गया। इसके अलावा बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.अचल मिश्रा ने बताया कि 183 नए विद्यालयों का निर्माण कराया जाना है, लेकिन 65 स्थानों पर जगह न मिलने से समस्या उत्पन्न हो रही है। इस पर सदस्यों ने जमीन दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

बैठक में सपा विधायक सुनील कुमार उर्फ लाला, उत्कर्ष वर्मा, रामसरन, विनय तिवारी के अलावा त्रिसदस्यीय समिति की कमल पाल, जगदीश प्रसाद व राजेश कुमार मौजूद रहे। जिला पंचायत सदस्यों/प्रतिनिधि में अनिल गुप्ता, नरेंद्र सिंह, क्रांति कुमार सिंह के अलावा एमएलसी एसपी सिंह के प्रतिनिधि के तौर पर संजय वर्मा ने बैठक में हिस्सा लिया। इसके अलावा सांसद प्रतिनिधि व कई जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
शिक्षा की बदहाली पर मचा शोर
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में सदस्यों ने गांवों में शिक्षा की बदहाल व्यवस्था को प्रमुखता से उठाया और हंगामा किया, जिस पर सीडीओ सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि जिले के करीब 700 स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं। हाल में 500 शिक्षकों के दूसरे जिले में तबादले के बाद 35 शिक्षक ही दूसरे जिले से आए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिसंबर तक कुछ शिक्षक मिल जाने पर गुणवत्ता में सुधार होगा।

00000
मनरेगा से नहीं हो रहा काम
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह ने बैठक में कहा कि मनरेगा के तहत कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य मदों से भी सदस्यों को काम कराने का अवसर नहीं मिल रहा है। उन्होंने मांग की कि जिला पंचायत में मनरेगा से अधिक से अधिक कार्य कराएं जाएं। जवाब में सीडीओ ने कहा कि मनरेगा से मिला बजट वापस नहीं होगा, बल्कि प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराएं जाएंगे। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य अनिल गुप्ता ने खमरिया बाजार में हैंडपंप लगवाने की मांग रखी, जिससे प्रतिवर्ष चार लाख की आमदनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed