{"_id":"121-54866","slug":"Lakhimpur-54866-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस आज, बाजार में भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस आज, बाजार में भीड़
Lakhimpur
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेटल के भाव दस फीसदी तक बढे़
नान स्टिक बर्तन और इंडक्शन चूल्हों की मांग
लखीमपुर खीरी। धनतेरस रविवार को है, बाजार में भीड़ है, इसबार भी जमकर खरीददारी होने की उम्मीद है। हालांकि इसबार बाजार में मेटल के भाव पिछले वर्ष की तुलना में दस प्रतिशत तक बढ़े हैं। ब्रांडेड बर्तनों में भी मूल्यवृद्धि लगभग दस प्रतिशत के आसपास है। हालांकि इस मूल्यवृद्धि का बाजार पर कोई असर नहीं है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष कुछ ज्यादा ही खरीददारी होने की उम्मीद है। धनतेरस से एक दिन पूर्व बाजार में काफी चहल-पहल रही।
इस बार ग्राहकों का रुझान ब्रांडेड बर्तनों की तरफ ज्यादा है। इसलिए तमाम कंपनियों के ब्रांडेड बर्तनों से दुकानों को सजाया गया है। इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा महंगाई बढ़ी है, लेकिन महंगाई का असर बाजार पर नही है। बर्तन विक्रेता नरेश पाठक ने बताया कि पिछले वर्ष पीतल के भाव 350 रुपये प्रतिकिग्रा था इस बार 400 रुपये है। तांबा पिछले वर्ष 800 रुपये प्रतिकिग्रा था इस बार 900 रुपये है। जबकि स्टील के बर्तन पिछले वर्ष 140 रुपये में थे इस बार 160 में है। फूल के बर्तन पिछले वर्ष 800 रुपये प्रतिकिग्रा थे इसबार फूल के बर्तन 850 रुपये में हैं। मेटल के भावों में दस प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। बर्तन विक्रेता रामकुमार ने बताया, कि बर्तनों में जग, गिलास, कटोरी तथा नान स्टिक बर्तन पीस के हिसाब से बिकते हैं, इनके भाव भी दस प्रतिशत तक बढ़े हैं।
00000
ब्रिकी बढ़ाने को दिए जा रहे उपहार
बर्तन बाजार में भी इसबार ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए ब्राडेंड कंपनियों की तरफ से स्कीम चलाई गई हैं। इंडक्शन चूल्हा की खरीद पर एक कुकर तथा नान स्टिक तवा दिया जा रहा है। इसी तरह अन्य खरीद पर भी आक र्षक गिफ्ट दिए जाने की योजना है।
विज्ञापन
00000000
धनतेरस पर बाइकों की जोरदार बिक्री की तैयारी
लखीमपुर खीरी। धनतेरस के अवसर पर बाइक विक्रेता भी जमकर बिक्री करने को तैयार हैं। इसके लिए दो दिन पूर्व से ही बाइक शोरूमों को भव्य रूप से सजाया गया है तथा ग्राहकों के लिए विभिन्न स्कीमें पेश की गईं हैं।