फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   नवीन पेंशन को मिलेगा पैन कार्ड

नवीन पेंशन को मिलेगा पैन कार्ड

Sun, 22 Jul 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Sun, 22 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नवीन पेंशन योजना का लाभ पाने वाले राज्य कर्मचारियों को पैन कार्ड देने की प्रक्रिया यहां शुरू कर दी गई है। इस योजना के दायरे में आने वाले करीब दस हजार कर्मचारियों में से 2800 कर्मचारियों के पैन कार्ड जिला कोषागार में पहुंच गए हैं। इनमें से अधिकांश का वितरण भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि नवीन पेंशन योजना एक अप्रैल 2005 के बाद से आए कर्मचारियों पर लागू होगी। पहले यह पेंशन व्यवस्था निदेशालय के पास थी, लेकिन अब यह कार्य नेशनल सेविंग डेवलपमेंट लिमिटेड (एनएसडीएल) को दे दिया गया है। यह संस्था कर्मचारियों को एक परमानेंट रिटायर एकाउंट नंबर (पीआरएएन) कार्ड दे रही है। यह कार्ड एटीएम कार्ड के आकार का है जिस पर कर्मचारी का फोटो व होलोग्राम लगा है। उस पर नंबर भी अंकित है। इस एकाउंट नंबर में वेतन का दस फीसदी धन कर्मचारी जमा करेगा तथा दस फीसदी धन राज्य सरकार जमा करेगी। इस एकाउंट नंबर से ही लाभार्थी किसी भी समय अपने खाते में पड़े धन की जांच कर सकता है। कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने तक इस एकाउंट में जितना धन जमा होगा उसकी दो गुनी धनराशि लाभार्थी को मिल जाएगी।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के मुताबिक जिले में नवीन पेंशन योजना के दायरे में आने वाले करीब 10 हजार कर्मचारियों में से 2800 कर्मचारियों के पैन कार्ड कुछ दिन पहले ही यहां पहुंचे थे। जिन्हें संबंधित कर्मचारियों को वितरित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed