{"_id":"1-43388","slug":"Lakhimpur-43388-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी अधिकारियाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी अधिकारियाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Lakhimpur
Updated Wed, 06 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिजुआ। पेट्रोल पंप पर फर्जी अधिकारी बन कर ठगी करने आए तीन युवकाें को पुलिस ने सोमवार को धर दबोचा था। जिनसे पूछताछ करने पर सही जवाब न मिलने पर कृष्णा एग्रोज के मालिक नीरज कृष्णा की तहरीर पर पुलिस ने युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
बिजुआ इलाके की बस्तौला पेट्रोल पंप पर सोमवार शाम को तीन युवक जीप से पहुंचे, जिसपर भारत सरकार के अलावा पेट्रोलियम योजना और विश्लेषण प्रकोष्ठ नई दिल्ली का बोर्ड लगा था। जीप से आए फर्जी अधिकारियों ने खुद को पेट्रोलियम अधिकारी बताते हुए स्टाक रजिस्टर मांगा और उसको वेरिफाई भी किया। जिस पर पंप के कर्मचारियों को शक होने पर उन्होंने पंप मालिक नीरज कृष्णा को फोन पर इसकी सूचना दी। पंप पर पहुंचे नीरज कृष्णा को शक होने पर पुलिस और अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव राज यादव, एसओ भीरा राजेश कुमार ने पूछताछ शुरू की, जिसपर मौजूद दस्तावेज सही न मिलने पर कृष्णा एग्रोज के मालिक नीरज कृष्णा की तहरीर पर सोमवार देर शाम को पकड़े गए तीनों युवको के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। वहीं ठगी मे प्रयुक्त जीप को सीज कर दिया।