{"_id":"1-41372","slug":"Lakhimpur-41372-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मढ़हा बाबा के स्थान पर किया भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मढ़हा बाबा के स्थान पर किया भंडारा
Lakhimpur
Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांकेगंज। घने जंगल के बीच प्रसिद्ध मढ़हा बाबा के सिद्ध स्थान पर मार्केट के श्रद्धालु व्यापारियों ने भंडारा आयोजित किया। जिसमें दुकानदारों ने तीन ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर परिवार सहित भाग लिया।
युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्त की अगुवाई में भंडारा आयोजित हुआ। जिसमें कस्बे के सैकड़ाें शिवभक्त पुरुष और महिलाआें ने मंगल गीत और भजन गाए। इससे पहले भक्तों ने मंदिर में माथा टेककर पूजा-अर्चना की। मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर छुन्नू लाल गुप्ता, पंकज, सुरेश, अमित, विवेक, छोटेलाल, विनोद सिंह, नौबत सिंह, विवेक सिंह सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।