{"_id":"1-41279","slug":"Lakhimpur-41279-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉली से टूटा बैंक का गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रॉली से टूटा बैंक का गेट
Lakhimpur
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
प्रबंधक और विद्युत कर्मियों में कहासुनी
गोला गोकर्णनाथ। सदर चौराहा के समीप जिला सहकारी बैंक प्रबंधन ने सड़क पर लोहे की बाउंड्री लगा गेट बना लिया है। फुंका ट्रांसफार्मर लेने आई ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर गेट टूट गया, जिस पर बैंक प्रबंधक और विद्युतकर्मियों में कहासुनी हुई। इसकी वजह से फुंका ट्रांसफार्मर भी नहीं उठ सका।
बैंक के समीप रखा ट्रांसफार्मर कई दिनों से फुंका हुआ है। इस कारण खुटार रोड सहित कई मार्गों की बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई है। उपभोक्ताओं की शिकायत पर शुक्रवार को सायंकाल चार बजे विद्युत विभाग के कर्मचारी ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ जब ट्रांसफार्मर उठाने गए तो सड़क पर बना बैंक का गेट टूट गया। शाखा प्रबंधक ने विद्युतकर्मियों को गेट की मरम्मत करने का निर्देश दिया। मरम्मत न करने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी। इस पर विद्युतकर्मी ट्रांसफार्मर छोड़कर ट्रैक्टर ट्रॉली बाहर ले गए।
विद्युतकर्मियों का कहना है कि टूटे हुए गेट से ही ट्रांसफार्मर निकाला जा सकता है क्योंकि रोड साइड में सीधे ट्रांसफार्मर इसलिए नहीं निकल सकता, क्योंकि टेलीफोन विभाग के दो पिलर सामनेे बनाए गए हैं। शाखा प्रबंधक हशरत अली खां ने बताया कि बैंक की बैरीकेडिंग और गेट तत्कालीन एसडीएम की मौखिक अनुमति पर बनाए गए थे। जिसे बिजली कर्मियों ने तोड़ दिया है यदि विद्युतकर्मी गेट की मरम्मत कर ठीक नहीं करते हैं तो उनकी शिकायत अधिशासी अभियंता और संबंधित अधिकारियों को की जाएगी।