फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कसी

निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कसी

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए समितियां बनाईं
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में जिले की चार नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायतों में संगठन के पदाधिकारियों को प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त कर समितियों का गठन कर दिया गया है।
जिलाध्यक्ष प्रेम शंकर अग्रवाल ने बताया कि सभी निकायों में जिला स्तरीय पदाधिकारियों, ब्लाक और नगर अध्यक्षों के साथ-साथ कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल और छात्र संगठनों को शामिल करते हुए निकायवार समितियों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

लखीमपुर नगर पालिका के लिए अशोक सक्सेना, मतलूब अहमद, महिपाल यादव, ज्ञान प्रकाश वाजपेयी, संजय चौधरी, अंशुमान तिवारी, राजेश वर्मा को समिति में शामिल किया गया है। इसी तरह गोला के लिए रवि प्रताप सिंह, संजय गोस्वामी, तृप्ति अवस्थी, पारस नाथ मिश्र, मूलचंद्र वर्मा, अंकुश पाल वर्मा को समिति में शामिल किया गया है। पलिया नगर पालिका के लिए अरुण वाजपेयी के नेतृत्व में सुजीता कुमारी, किरन शाह, मुरलीधर गर्ग, उदयवीर सिंह, राजेंद्र्र अग्रवाल की समिति बनाई गई है। मोहम्मदी के लिए गठित की गई कमेटी में दीपक वाजपेयी, शिव शंकर लाल वर्मा, प्रद्युमभन मिश्रा, अवधेश चंद्र दीक्षित और अनुज पांडे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओयल नगर पंचायत के लिए कोमल सिंह, शिव सहाय सिंह, तौफीक खां, शमीम अहमद की कमेटी बनाई गई है। खीरी नगर पंचायत की समिति में जैबुन्निशां, महेश गौड़, शाकिर अली, ज्ञान प्रकाश वाजपेयी और आफताब अहमद खां शामिल हैं। धौरहरा की समिति में जेपी मौर्य, धनपाल गुप्ता, सुरेश तिवारी, अलीम किरमानी को रखा गया है। सिंगाही के लिए गौरव शर्मा, बरकत अली, रजनीश श्रीवास्तव, रमनजीत सिंह को शामिल किया गया है। मैलानी टाउन एरिया की कमेटी में सईद कुरैशी, सलमान हसन, साहब सिंह, रजनीश सिंह और बरवर नगर पंचायत की समिति में दीपक वाजपेयी, वीना राज, मोहम्मद उमर और शंकर बख्श सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed