{"_id":"1-40377","slug":"Lakhimpur-40377-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मत्स्य पालन के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मत्स्य पालन के लिए आवेदन
Lakhimpur
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सदर तहसील के विभिन्न ग्रामों के तालाबों के लिए होने हैं पट्टे
लखीमपुर खीरी। सदर तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत के मौजूद तालाब पर मत्स्य पालन पट्टे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मंगलवार को यहां तहसील में मत्स्य और राजस्व विभाग की ओर से आयोजित संयुक्त पट्टा शिविर में तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से आए करीब 125 लोगों ने पट्टा प्राप्त करने के लिए आवेदन किए।
मत्स्य पालक विकास अभिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी/सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया कि शासन के निर्देश के मुताबिक .2 हेक्टेयर और उससे ऊपर के सभी तालाबों का दस साल के लिए पट्टा किया जाना है। उन्होंने बताया कि इसके लिए पूर्व में ही लेखपालों से पट्टा के लिए अवशेष तालाबों की सूची बनवा ली गई थीं। उन्होंने बताया कि पट्टा संबंधी प्रचार-प्रसार के बाद मंगलवार को तहसील कार्यालय में आवेदकों से पट्टा संबंधी आवेदन प्राप्त कर उन्हें सत्यापन के लिए संबंधित राजस्व निरीक्षकों को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि इस बार 200 हेक्टेयर तालाब के पट्टे का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सहायक निदेशक मत्स्य राजेंद्र सिंह ने बताया कि जिन गांवों के तालाबों के लिए एकल आवेदन प्राप्त हुए हैं उन तालाबों के पट्टे 15 दिन के भीतर हो जाएंगे। जहां एक से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं वहां गांव की भूमि प्रबंध समिति की बैठक में पात्रता के आधार पर पट्टा किया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न ग्रामीणों के अलावा मत्स्य सहकारी समिति सकेथू, मत्स्य जीवी सहकारी समिति लिमिटेड घुघ्घुलपुर, जिला फेडरेशन और दो स्वयं सहायता समूहों बाबा स्वयं सहायता समूह खेतौसा तथा कश्यप स्वयं सहायता समूह ने भी आवेदन किया।