{"_id":"1-40371","slug":"Lakhimpur-40371-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
Lakhimpur
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मृतकों की शिनाख्त नहीं, वाहन छोड़कर फरार
सिकंद्राबाद (लखीमपुर खीरी)। मितौली थाना क्षेत्र के ग्राम ओदरहा के निकट एक वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन छोड़कर उस पर सवार लोग फरार हो गए। सूचना पाकर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। वाहन और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया।
देर शाम ग्राम ओदरहा के निकट मोहम्मदी की ओर से आ रही मोबाइक एक ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन की चपेट में आ गई। इससे अनियंत्रित होकर वाहन सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा, जबकि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक 40 वर्ष का और दूसरा 30 वर्ष का युवक बताया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों के नाम और उनका पता नहीं मालूम हो सका था।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक लोग वाहन छोड़कर भाग चुके थे। वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस दोनों मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।