{"_id":"1-40328","slug":"Lakhimpur-40328-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच रिपोर्ट पर अटकी जांच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच रिपोर्ट पर अटकी जांच
Lakhimpur
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बसपा सांसद के आवास पर दुराचार का मामला
लखीमपुर खीरी। राज्यसभा सदस्य जुगुल किशोर के घर में किशोरी को बंधक बनाकर दुराचार के मामले में पुलिस की जांच मेडिकल रिपोर्ट पर आकर अटक गई है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही घटना से परदा उठ सकेगा। फिलहाल किशोरी के बयानों को ही आधार बनाकर पुलिस मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है। सीओ सिटी ने कल तक मेडिकल रिपोर्ट मिल जाने की उम्मीद जताई है।
बताते चलें कि मोहल्ला शिव कालोनी निवासी राजेश कुमार (काल्पनिक नाम) ने रविवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री बीते शनिवार को रात लगभग 12 बजे एक शादी समारोह से वापस लौट रही थी, तभी रास्ते में बृजेश कुमार ने तमंचे के बल पर उसकी पुत्री को रोक लिया और जबरिया बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर और राज्यसभा सदस्य जुगुल किशोर के घर ले गया। आरोप है कि वहां बंधक बनाकर उससे दुराचार किया गया। सुबह लड़की बेहोशी की हालत में सांसद जुगुल किशोर के घर से मिली।
पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया था। सूत्र बताते हैं कि इस मामले में अभी तक पुलिस को मेडिकल जांच रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। हालांकि पुलिस बालिका के आरोपों को आधार बनाकर मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
इस मसले पर जानकारी करने पर सीओ अखिलेश नारायण सिंह ने बताया अभी तक मेडिकल जांच रिपोर्ट नहीं मिली है, लिहाजा मेडिकल रिपोर्ट के बिना कुछ नहीं कहा जा सकता है साथ ही उन्होंने कल तक जांच रिपोर्ट मिलने की उम्मीद जताई है।