{"_id":"121-107684","slug":"Lakhimpur-107684-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद दुकानों पर छापेमारी, 41 नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद दुकानों पर छापेमारी, 41 नमूने भरे
Lakhimpur
Updated Sat, 06 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छापे के दौरान बंद मिलीं नौ दुकानों के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
लखीमपुर खीरी। रबी सीजन के मद्देनजर डीएम गौरव दयाल के निर्देश पर कृषि विभाग की चार टीमों ने अलग-अलग तहसील क्षेत्रों में खाद दुकानों पर छापेमारी की। छापेमारी कर विभिन्न दुकानों से खाद के 41 नमूने भरे गए। जबकि बंद मिली नौ दुकानों के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की गई।
उप निदेशक कृषि शिवकुमार केसरी ने अधिकारियों के नेतृत्व में चार टीमें गठित की थीं। जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह ने गोला और मोहम्मदी तहसील क्षेत्र में खाद दुकानों पर छापेमारी कर 20 नमूने लिए। भूमि संरक्षण अधिकारी गोमती धीरेंद्र्र चौधरी ने मितौली तहसील में छापेमारी कर छह नमूने लिए। कृषि रक्षा अधिकारी श्यामसुंदर ने निघासन और पलिया क्षेत्र में दुकानों से 11 खाद के नमूने लिए। जबकि एसडीओ गोला ने सदर तहसील क्षेत्र में चार नमूने लिए। जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि छापे के दौरान सुपर फास्फेट, जिंक सल्फेट, एनपीके और डीएपी के नमूने लिए गए हैं।