{"_id":"121-107051","slug":"Lakhimpur-107051-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंची कूद में मोइन और गीता अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंची कूद में मोइन और गीता अव्वल
Lakhimpur
Updated Thu, 27 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
आरजीकेवाई के तहत हुई जिला स्तरीय अंडर 16 बालक-बालिका खेल प्रतियोगिता
लखीमपुर खीरी। जिला युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में राजीव गांधी खेल अभियान के तहत जिला स्तरीय अंडर 16 बालक-बालिकाओं की दो दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता हुई, जिसमें पहले दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुईं। ऊंची कूद बालक वर्ग में बेहजम ब्लाक के मोइन ने प्रथम और मोहम्मदी के मिथुन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जबकि ऊंची कूद बालिका वर्ग में धौैरहरा ब्लाक की गीता कुमारी ने प्रथम और बेहजम की आरती गुप्ता ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
लालपुर स्टेडियम में मुख्य अतिथि डीडीओ वीरेंद्र यादव ने गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल से मन और शरीर स्वस्थ्य रहता है। इसके बाद डीडीओ ने बच्चों को अनुशासन की शपथ दिलाई। पहले दिन 3000 मीटर दौड़ बालक वर्ग में गोला के राजकुमार ने प्रथम और बिजुआ के मंगल सिंह ने द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में बिजुआ के आलोक गुप्ता प्रथम और रमियाबेहड़ के बब्बू अली ने द्वितीय, लंबी कूद में मितौली के शिवपूजन ने प्रथम और बिजुआ के आलोक गुप्ता ने द्वितीय, 800 मीटर दौड़ में लखीमपुर के अजय कुमार ने प्रथम और फूलबेहड़ के अंकित ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में 400 मीटर दौड़ में धौरहरा की ज्योति ने प्रथम और बेहजम की संध्या ने द्वितीय, 1500 मीटर दौड़ में मितौली की वंदना ने प्रथम और बिजुआ की ऊषा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रबोध कुमार ने बताया कि पांच इवेंट की प्रतियोगिता कराई जा रही हैै, जिसमें एथलेटिक्स, वॉलीबाल, कबड्डी, कुश्ती और वेटलिफ्टिंग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यहां से चयनित खिलाड़ियों को जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अजीत सिंह ने किया। इस दौरान सेवानिवृत्त युवा कल्याण अधिकारी शिवकुमार गुप्ता, रामसमुझ राना ने भी सहयोग किया।