{"_id":"121-106762","slug":"Lakhimpur-106762-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापा मारकर चंदन की लकड़ी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापा मारकर चंदन की लकड़ी पकड़ी
Lakhimpur
Updated Sun, 23 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपियों में एक वन कर्मचारी का पुत्र भी शामिल
पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
संपूर्णानगर/पलियाकलां। पुलिस ने संपूर्णानगर कस्बे के एक घर में छापा मारकर चंदन की 15 कड़ी लकड़ी बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लकड़ी की कीमत करीब छह लाख रुपये आंकी गई है।
सीओ पलिया एमपी सिंह को मिली सूचना पर पुलिस ने पब्लिक इंटर कॉलेज के सामने स्थित हरस्वरूप के घर पर छापा मारा और वहां से चंदन की लकड़ी (15 कड़ी) के साथ हरस्वरूप पुत्र रामचंदर तथा सूरज पुत्र बहादुर थापा फारेस्ट कॉलोनी, संपूर्णानगर को पकड़ लिया। सूरज वन कर्मी बहादुर थापा का पुत्र है। सीओ ने बताया कि चंदन की लकड़ी यहां नहीं पाई जाती लेकिन इससे पूर्व भी यहां चंदन की लकड़ी पकड़ी गई थी। जो रेंज ऑफीसर संपूर्णानगर को सुपुर्द की गई थी। सीओ ने बताया कि जांच के लिए हर कड़ी को कटवाकर परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। पकड़ी गई चंदन की लकड़ी का वजन पुलिस ने 1,170 किलोग्राम बताया है।