फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गन्ने में मिली दलित की सिरकटी लाश

गन्ने में मिली दलित की सिरकटी लाश

Sat, 15 Nov 2014 05:31 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Sat, 15 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
एक हफ्ते से गायब था पड़री गांव का पुत्तू
नकहा। थाना खीरी क्षेत्र के गांव पड़री में गन्ने के खेते में 65 वर्षीय पुत्तू भार्गव की कई दिन पुरानी सिर कटी लाश शुक्रवार की शाम गन्ने के खेत में मिली, इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुत्तू के पैरों में धारदार हथियारों का निशान मिला है। बताया जाता है कि पुत्तू पिछले एक हफ्ते से घर से गायब था, परिवारीजनों की काफी तलाश के बावजूद उसका कहीं पता नहीं चल सका। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पुत्री शिवकुमारी ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही एक व्यक्ति को नामजद किया है, आरोप है कि पुत्तू भार्गव आरोपी के संग पशुओं की खरीद-फरोख्त का काम करते थे, आरोप है कि व्यापार को लेकर ही आरोपी व्यक्ति से कुछ विवाद हो गया था। परिवारीजनों के मुताबिक पुत्तू भार्गव आठ दिन पहले जगसड़ स्थित पशुबाजार गए थे, वहां से घर लौटने के बाद वह दूसरे दिन धान के खेत की रखवाली करने गए लेकिन दोबारा घर नहीं लौटे। पुत्तू केलापता होने पर परिवार वालों ने काफी तलाश की लेकिन उनका पता नहीं चला। शुक्रवार की शाम को गांव के पास गन्ने के खेत में शव मिलने की सूचना फैलने पर लोगों की भीड़ जुट गई। शव मिलने की जानकारी होने एसओ महेंद्र सिंह सचान ने मौका-मुआयना किया। पुलिस के मुताबिक शव कई दिन पुराना होने की वजह से वह सड़-गल गया है। कपड़ों से उसकी पहचान हुई है। एसओ ने बताया कि इस मामले में पुत्री शिवकुमारी की ओर से तहरीर मिली है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed