{"_id":"6aef640f96f84f3697097fda","slug":"99-employees-will-handle-electricity-arrangements-on-diwali-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-189357-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दीपावली पर बिजली व्यवस्था संभालेंगे 99 कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दीपावली पर बिजली व्यवस्था संभालेंगे 99 कर्मचारी
Sat, 07 Nov 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दीपावली और छठ पूजा पर निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए विद्युत निगम ने जिले के छह डिविजन में 99 कर्मचारियों की तैनाती की है। इनमें लखीमपुर डिविजन में 19 और निघासन, गोला, पलिया, मोहम्मदी तथा मितौली डिविजन में 16-16 कर्मचारी लगाए गए हैं। इन्हें बिजलीघरों और फीडरों की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। यह व्यवस्था दीपावली, भाईदूज और गोवर्धन पूजा से लेकर छठ महापर्व यानी 16 नवंबर तक रहेगी।
लखीमपुर डिविजन-प्रथम के अधिशासी अभियंता अजय सिंह ने बताया कि नई बस्ती उपकेंद्र पर अरुण कुमार, मिथिलेश निषाद और पुष्पेंद्र, लखीमपुर टाउन (कलक्ट्रेट) पर अतुल कुमार, हरीश चंद्र और विनोद कुमार तथा छाउछ उपकेंद्र पर दिलीप कुमार, सुनील यादव और नरेश कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। नवीन छाउछ उपकेंद्र पर विजय बहादुर और जितेंद्र पाल तथा खीरी टाउन उपकेंद्र पर अर्चना चौधरी, आयुष अरोड़ा और योगेश मिश्रा जिम्मेदारी संभालेंगे।
कर्मचारियों की ड्यूटी तीन शिफ्टों में लगाई गई है। पहली सुबह छह से दोपहर दो बजे, दूसरी दोपहर दो से रात 10 बजे और तीसरी रात 10 से सुबह छह बजे तक रहेगी।
-- -- -- -- -
शहर के लिए 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
बिजली संबंधी शिकायतों के लिए शहर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका नंबर 9415909836 है। यहां तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। रोहित कुमार सुबह छह से दोपहर दो बजे तक मोबाइल नंबर 9118906001, मुकुल श्रीवास्तव दोपहर दो से रात 10 बजे तक मोबाइल नंबर 9628114874 और शिवा गुप्ता रात 10 से सुबह छह बजे तक मोबाइल नंबर 9125543938 पर शिकायतें प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
गोला, मोहम्मदी और पलिया के लिए अलग व्यवस्था
गोला सर्किल के अधीक्षण अभियंता मनीष झा ने इन वितरण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए भी कंट्रोल रूम की व्यवस्था की है। मंडल स्तर पर छह से 13 नवंबर तक यह 24 घंटे संचालित रहेगा। इसके लिए अमन धर दुबे (कार्यकारी सहायक) का मोबाइल नंबर 9598430240 और अनुज कुमार (कंप्यूटर सहायक) का मोबाइल नंबर 9838540694 जारी किया गया है। उपभोक्ता बिजली आपूर्ति में व्यवधान या आपात स्थिति की सूचना इन नंबरों पर दे सकते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
ट्रांसफाॅर्मर के नीचे पटाखे न जलाने की अपील
विद्युत विभाग ने लोगों से त्योहार पर सावधानी बरतने की अपील की है। अधीक्षण अभियंता मनीष झा ने कहा कि ट्रांसफाॅर्मर के नीचे पटाखे न जलाएं और न ही वाहन खड़ा करें। तेज हवा, बारिश या जलभराव की स्थिति में टूटे बिजली के तारों, खंभों और ट्रांसफाॅर्मरों के पास न जाएं। किसी विद्युत उपकरण को न छुएं। स्पार्किंग, फॉल्ट या बिजली की लाइन टूटने पर खुद ठीक करने का प्रयास न करें। तत्काल कंट्रोल रूम या विद्युत विभाग की टीम को सूचना दें।