{"_id":"649c7800cbc8e169dc00e4a6","slug":"92-cranes-increased-in-the-district-now-231-lakhimpur-news-c-4-1-194038-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जिले में बढ़ गए 92 सारस, अब 231","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जिले में बढ़ गए 92 सारस, अब 231
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खीरी जिले में हुई सारस गणना में इस बार 231 सारस मिले हैं। यह संख्या पिछले साल की अपेक्षा 92 अधिक है। जिले के तीनों वन प्रभागों में सबसे ज्यादा 179 सारस दक्षिण खीरी वन प्रभाग में मिले हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन में कुल 52 सारस देखे गए हैं। दुधवा नेशनल पार्क में एक भी सारस नहीं दिखा।
उत्तर प्रदेश के राज्य पक्षी सारस की गणना खीरी जिले में 26 और 27 जून को जिले के तीनों वन प्रभागों में एक साथ चार-चार पालियों में की गई। इसमें इस बार जिले में 231 सारस पाए गए। पिछले साल जिले में 139 सारस मिले थे। इस साल सबसे ज्यादा 179 सारस दक्षिण खीरी वन प्रभाग में पाए गए हैं। पिछले साल यहां सिर्फ 86 सारस पाए गए थे।
दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन के उपनिदेशक सौरीश सहाय ने बताया कि दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन में इस वर्ष 52 सारस पाए गए हैं। पिछले साल इस वन प्रभाग में 53 सारस पाए गए थे। इस तरह उत्तर खीरी वन प्रभाग में पिछले साल से एक कम है। गणना साइटिंग के आधार पर की गई है।
विज्ञापन
मोहम्मदी ने सहेजे सबसे ज्यादा सारस
दक्षिण खीरी वन प्रभाग में मोहम्मदी रेंज सारसों को सहेजने में अव्वल रहा है। दक्षिण खीरी वन प्रभाग में कुल चार रेंज हैं। इनमें मोहम्मदी रेंज में 102 सारस मिले हैं। इनमें 84 वयस्क और 18 बच्चे हैं। मैगलगंज में 48 सारस पाए गए हैं। इनमें 43 वयस्क और पांच बच्चे हैं। गोला में केवल 20 वयस्क सारस मिले हैं। शारदानगर में आठ वयस्क और एक अवयस्क सारस मिले हैं। उत्तर खीरी वन प्रभाग में सबसे ज्यादा मैलानी और धौरहरा रेंज में सारस दिखे हैं।
दो दिवसीय सारस गणना जिले में सफलता पूर्वक संपन्न हुई। इस साल गणना के दौरान कुल 231 सारस देखे गए है। यह संख्या पिछले साल की अपेक्षा करीब 92 ज्यादा है। पिछले साल सिर्फ 139 सारस देखे गए थे।
- संजय विस्वाल, प्रभागीय वनाधिकारी दक्षिण वन प्रभाग